संदेश

समाचार

  देशभर की 51 विभूतियों को मिला बृजभूषण अवार्ड ------------------------------ ------------------------------ -- आगरा। दाऊजी साड़ी शोरूम एंड गारमेंटस् , फतेहाबाद में पावन पर्व दीपावली के शुभ अवसर पर बृजलोक साहित्य कला संस्कृति अकादमी द्वारा “बृज भूषण अवार्ड - 2023” सम्मान, उपाधि विकास वर्मा निषाद, भूरीसिंह, एड. अवधेश मझवार सहित देशभर की 51 विभूतियों को साहित्य, कला, संस्कृति, शिक्षा, शोध, योग, आयुर्वेद, धर्म, पर्यावरण, स्वच्छता जैसे सेवा कार्यों में विशेष योगदान हेतु सम्मानित किया गया ।  उक्त आयोजन हेतु वीर एकलव्य सेवा संस्था, गीना देवी शोध संस्थान, गुगनराम एजुकेशनल एंड सोशल वैलफेयर सोसायटी, विश्वशांति मानव सेवा समिति, ऋषि वैदिक साहित्य पुस्तकालय, विश्व गंगा वाहिनी एवं शोध संस्थान, एकलव्य दर्पण आदि संस्थानों का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ । आपको बता दें कि अकादमी अपने सीमित संसाधनों के  साथ समय-समय पर सम्मान समारोह, सामाजिक सेवा कार्य, साहित्य प्रकाशन व वितरण, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा के क्षेत्र में जन जागरुकता अभियान आदि निस्वार्थभाव से पूर्ण कराती है। संस्था को अपने शुभचिंतक...

नवीन सम्मानार्थ सूचना

 *ब्रज भूषण अवार्ड - 2023 समारोह हेतु प्रविष्टियाँ आमंत्रित * ---------------------+++++------------------------- *ब्रज भूषण अवार्ड 2023*  बृजलोक अकादमी रजि.(Trust) व श्री गोपीचंद कान्वेंट स्कूल, आगरा संयुक्त मंच द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर दीपावली पर्व के शुभ अवसर पर सम्मानार्थ विभिन्न प्रविष्टियाँ आमंत्रित हैं । आकर्षक सम्मानोपाधि प्रशस्ति पत्र, पटका (अंग वस्त्र), स्मृति चिन्ह, मेडल, सत साहित्य, गिफ्ट आइटम आदि प्रदान किये जायेंगे। उपर्युक्त अवार्ड हेतु संपूर्ण विवरण दिए गए मेल अथवा पोस्टल एड्रेस पर भेजें- 1 रंगीन फोटो, विस्तृत परिचय  5 नवंबर 2023 से पूर्व भेज सकते हैं।औ सर्टीफिकेट पूर्णतः कम्प्युटराइजड रहेगा इसलिए समय से संपूर्ण सामग्री भेजें । आप कोई एक कैटेगरी चुन कर अपना पंजीकरण पूर्ण करायें । अगर आप अपना सम्मान मंच पर प्राप्त करना चाहते हैं अथवा डाक/ कोरियर से मंगवाना चाहते तो स्पष्ट जानकारी दें । डाक/कोरियर का कोई अतिरिक्त शुल्क देय नहीं है । कार्यक्रम सहभागिता के लिए अतिरिक्त शुल्क देय हो सकता है । अधूरी प्रविष्टियों पर विचार नहीं किया जाएगा । संपूर्ण सूचना पूरी पढ...

#खबर

चित्र
 हिंदी दिवस पर देशभर के विद्वान सम्मानित -------------------------------------------------------  आगरा। बृजलोक साहित्य कला संस्कृति अकादमी (आगरा) द्वारा हिंदी दिवस के स्वर्णिम अवसर पर देशभर के हिंदी साधकों,  शिक्षाविदों, साहित्यकारों को “ काका कालेलकर महान हिंदी सेवक सम्मान -2023 ” प्रदान कर सम्मानित किया गया ।  इसी कड़ी में फतेहाबाद (आगरा) उपजिलाधिकारी कार्यालय में पी.सी.एस. विजय शर्मा (उप जिलाधिकारी -फतेहाबाद) को अंग वस्त्र, प्रशस्ति पत्र / सम्मान पत्र, स्मृति चिन्ह, सत् साहित्य आदि भेंट कर सम्मानित किया गया ।  उपजिलाधिकारी विजय शर्मा ने बृजलोक अकादमी के क्रियाकलापों की भूरि-भूरि प्रशंसा की, साथ ही बृजलोक ट्रस्ट के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं भी दीं। उक्त सम्मान उन्हें संस्था अध्यक्ष - मुकेश कुमार ऋषि वर्मा, भूरीसिंह (समाजसेवी), एडवोकेट अवधेश कुमार निषाद मझवार , एडवोकेट अरविंद आदि के  कर कमलों से प्रदान किया गया । बृजलोक अकादमी साहित्य, कला, संस्कृति, समाज सेवा, पर्यावरण, शिक्षा, अध्यात्म आदि क्षेत्रों में राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीयस्तर पर सक्रिय संस्था ह...

#News

चित्र
 उदयपुर में डाॅ. नरेश सिहाग एडवोकेट हुए सम्मानित 0000000 उदयपुर ‌। जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ – राजस्थान के सभागार में दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार (ऑनलाइन व ऑफलाइन) व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन गुरु विद्यापीठ हरियाणा व राजस्थान विद्यापीठ राजस्थान द्वारा संयुक्त रूप से किया गया । इस कार्यक्रम में जनपद भिवानी (हरियाणा) निवासी डॉ. नरेश सिहाग एडवोकेट (शिक्षाविद, संपादक, साहित्यकार) को सर्टिफिकेट, शाॅल व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया । उन्हें यह सम्मान साहित्य साधना, स्वतंत्र पत्रकारिता व शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए प्रदान किया गया । उक्त कार्यक्रम में राजस्थान व हरियाणा के लोक कलाकारों ने अपनी अद्भुत प्रस्तुतियों से दर्शकों का हृदय जीत लिया । एक दूसरे की संस्कृति को नजदीक से जाना-पहचाना । इस कार्यक्रम में देश भर के विद्वानों ने भाग लिया । कार्यक्रम बड़ी ही भव्यतापूर्ण तरीके से प्रारंभ किया गया । देशभर से आये शोधार्थी,कवि, वक्ता, कलाकार सभी ने अपनी -अपनी प्रस्तुतियां दी । कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए राजस्थान विद्यापीठ व गुरु विद्यापीठ सहित डॉ....

समाचार

चित्र
 सम्मान समारोह व साझा संकलन ममता की मूरत का लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न  ------------------------------------------------------------------- आगरा । स्वतंत्रता दिवस के स्वर्णिम अवसर पर एस.के.जी. पब्लिक स्कूल, ग्राम रिहावली के प्रांगण में विश्वशांति मानव सेवा समिति, विश्व गंगा वाहिनी एवं शोध संस्थान व बृजलोक साहित्य कला संस्कृति अकादमी के संयुक्त सौजन्य से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । जिसमें राष्ट्रवीर व राष्ट्र वीरांगना सम्मान विद्यालय के अध्यापकों व सम्मानित महानुभावों को प्रदान किया गया । इनके साथ ही देशभर के अन्य प्रतिष्ठित विद्वतजनों को भी सम्मानित किया गया, जिनके सम्मान पत्र व सम्मान सामग्री पंजीकृत डाक /कोरियर से भेजने की व्यवस्था की जा रही है । इसके साथ ही साझा संकलन - ममता की मूरत का लोकार्पण ग्राम प्रधान रिहावली - लायक सिंह वर्मा, उक्त विद्यालय प्रबंधक- डा. होतम सिंह कौशेडिया, ग्राम प्रधान सिलावली- आदिराम वर्मा व संकलन संपादक - मुकेश कुमार ऋषि वर्मा के करकमलों से संपन्न हुआ । संकलन प्रकाशन में मनभावन प्रिंटर्ज व डॉ. नरेश सिहाग एडवोकेट हरियाणा वालों का विशेष सहयोग रह...

सम्मानार्थ सूचना

 काका कालेलकर महान हिंदी सेवक सम्मान  ********************************** सभी सम्मानित, प्रबुद्ध और मनीषी हिंदी सेवक, साहित्यकारों/ शिक्षाविदों/ शोधार्थियों/ समाजसेवीयों को सूचित करते हुए हर्ष हो रहा है कि  हिंदी दिवस के पावन अवसर पर एक अवार्ड फंक्शन करने जा रहे हैं । इस अवार्ड फंक्शन के सभी पंजीकृत महानुभावों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, मेडल आदि भेंट कर सम्मानित किया जायेगा । कृपया अपना परिचय निम्न प्रारूप में भेजें। 👇🏻 परिचय के लिए इस फॉर्मेट का प्रयोग कर सकते है। जीवन परिचय - नाम :  उपनाम :  पिताजी : माताजी : जन्म-तिथि :  जन्म-स्थान :  शिक्षा :  सम्प्रति :  प्रकाशित कृतियाँ/ उपलब्धियां/ सामाजिक कार्य : सम्मान व पुरस्कार :  पत्राचार सम्पूर्ण :  दूरभाष : ई-मेल : ∆ एक छाया चित्र अवश्य भेजें। ∆ सहयोग राशि ₹ 850/- (ट्राफी, सर्टिफिकेट, मेडल) ∆ सर्टिफिकेट ₹361/- (हार्ड प्रति में मेडल सहित) ∆सिर्फ ई सर्टिफिकेट ₹ 151/-  उपर्युक्त कार्यक्रम बृजलोक साहित्य कला संस्कृति अकादमी (न्यास) द्वारा आयोजित  आप अपनी प्रविष्टि निम्न ई म...

आयी ऋतु मनभावन

  आयी ऋतु मनभावन  -------------------------- आयी ऋतु मनभावन  सुखी खेत - खलिहान  रिमझिम पड़े फुहारें  कृषक फसल निहारें मिट्टी की सौंधी महक  खगों की मधुरिम चहक वसुधा ने ओढ़ा लिबास  पूर्ण हो गई अधूरी आस मंद-मंद पुरवाई मुस्काती चहुंओर हरियाली आती  दादुर-झींगुर रात-रातभर गाते घन गरज-गरज जल बरसाते आयी ऋतु मनभावन दिन-रात बरसता सावन जहां जाये दृष्टि वहीं जल सबका स्वर्णिम होगा कल - मुकेश कुमार ऋषि वर्मा गांव रिहावली, डाक घर तारौली गुर्जर, फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश 283111 मो. 9627912535