News
नेपाल की पावन भूमि पर दो दिवसीय कार्यक्रम संपन्न --------------------------------------------------------------- काठमांडू (नेपाल) । होटल रीडर्स (काठमांडू- नेपाल के सभागार में विलक्षणा : एक सार्थक पहल समिति, बोहल शोध मंजूषा, गुरु फाउंडेशन व इण्डो-यूरोपियन लिटरेरी डिस्कोर्स संस्थाओं द्वारा दो दिवसीय संगोष्ठी व सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया । इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक थे विकास शर्मा जी व डॉ. सुलक्षणा अहलावत जी । कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. नरेश कुमार सिहाग एडवोकेट जी ने किया । वहीं कार्यक्रम के ब्रांड एम्बेसडर थे मि. यशपाल शर्मा (बॉलीवुड एक्टर) । विशिष्ट अतिथि के तौर पर मंचासीन रहे श्री महावीर गुड्डू (अतिरिक्त निदेशक, हरियाणा कला परिषद), गुड्डूजी ने अपनी नृत्य कला व अभिनय से कार्यक्रम में खूब वाहवाही व तालियां बटोरीं । वक्ता के रूप में डॉक्टर सनत कुमार शर्मा का उद्बोधन काबिले तारीफ था । विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच की शोभा रहे प्रोफेसर डॉ संजय के झा (एमिटी यूनिवर्सिटी- हरियाणा), प्रोफेसर साहब का उद्बोधन भी काबिले तारीफ रहा । वहीं डॉ. राम प्रवेश सिंह, डॉ.हेम राज न्यौप...