किसानों की आवाज
एत्मादपुर।। हक के लिए पीड़ित किसानों की हुंकार आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा मौजा रहनकलां एवं रायपुर के दर्जन भर गाँवों के किसानों ने मुआवजे की विसंगति 24 एवं 44 लाख रु/बीघे के विरोध में काम रुकवाकर दी आंदोलन की चेतावनी रहनकलां एवं रायपुर मौजे के लगभग दर्जन भर गाँवों के किसानों ने थीम पार्क, लेंड पार्सल एवं आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा अधिग्रहित भूमि पर हो रहे कब्जे को लेकर बैठक का आयोजन किया । जिसमें किसानों ने मुख्य रूप से 2 बिन्दुओ पर जोर दिया ।। 1-अपने साथ हो रहे शौतेले व्यवहार (मुआवजे में विसंगति) 24एवं 44 लाख को एक समान करने की माँग 2-जो भूमिहीन किसान घर से बेघर हो रहे हैं। उनको पुनः बसाया जाये। किसानों द्वारा बताया गया कि पूर्व में पीड़ित किसान व किसान नेताओं के प्रतिनिधि मंडल द्वारा कलेक...