कविता

 बुद्ध


-----
सुख-दु:ख का सम भाव है 
बुद्ध...

सांसारिक कैद से मुक्ति का मंत्र है 
बुद्ध...

ज्ञान, ध्यान, विचार का सागर है
बुद्ध...

अपार उतार-चढ़ाव में न डिगे वह नौका है
बुद्ध...

मोह- माया का संपूर्ण त्याग है 
बुद्ध...

इंसानी इच्छाओं का पूर्ण त्याग है 
बुद्ध...

मानवरूप से देवरूप को प्राप्त हो जाना ही है
बुद्ध...

वैराग्य, महा वैराग्य को प्राप्त हो जाना ही है
बुद्ध...

संसार में आसान नहीं है 
बुद्ध बनना !

मुकेश कुमार ऋषि वर्मा
ग्राम रिहावली, डाकघर तारौली गुर्जर, फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश, 283 111

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रचना

#खबर

समाचार