संदेश

नवंबर, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मंत्रीजी का पावर

 लघुकथा - मंत्रीजी का पावर ------------------------------------- वो सब्जी के ठेले को धक्का मारता हुआ मुख्य सड़क से चौराहे पर पहुंचा ही था कि पीछे से उसकी पीठ पर एक जोरदार डंडा पुलिस के सिपाही ने मार दिया । ‘मेरा क्या कसूर माई- बाप ।’ वो एक हाथ से अपनी पीठ सहलाता हुआ बोला । ‘सारा शहर बंद है मंत्री जी के शोक में, और तू साला दुकान लिए घूम रहा है ।’ सिपाही आंखें दिखाते हुए बोला । ‘मुझे इस खबर की कोई जानकारी नहीं थी, मैं... मैं ! वापिस घर जाता हूं ।’ वो गिड़गिड़ाया । उसने सब्जी का ठेला घर की ओर मोड़ दिया । वो रास्तेभर सोचता रहा... तीन महीने पहले मंत्रीजी रैली निकाले थे, तब भी ऐसे ही सड़क किनारे पुलिस ने उसे मारा और आज ससुरा निपट गया तब भी पुलिस पीट रही है । भई मंत्री जी तो मरने के बाद भी पावर में रहते हैं । उन्हें क्या फर्क पड़ता है जीने -मरने से । वह अकेला बुदबुदाता हुआ घर पहुंच गया । - मुकेश कुमार ऋषि वर्मा ग्राम रिहावली, डाक घर तारौली गुर्जर, फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश 283111

पहली बार हुआ

 पहली बार हुआ ========== तेरे हाथों में चूडी बजती हैं , मुझसे कुछ-कुछ कहती हैं l मुझको तुझसे प्यार हुआ...             पहली बार हुआ ll मन  से  मन के तार  जुड  गए , दो बिछडे साथी पुनः मिल गए l अपना प्यारा सपना साकार हुआ, मुझको   तुझसे   प्यार   हुआ   ll तेरे  माथे   की   बिंदी   चमकी  है  , मुझपर पडी तेरे प्यार की थपकी है l आज  तेरा   सोलह   श्रृंगार  हुआ  , मुझको    तुझसे    प्यार    हुआ   ll तेरे हाथों में चूडीं बजती हैं , मुझसे कुछ-कुछ कहती हैं l मुझको तुझसे प्यार हुआ....             पहली बार हुआ ll © मुकेश कुमार "ऋषिवर्मा"

पहला प्यार

 पहला प्यार  --------------- वो पहला प्यार  ऑंखों में खुमार ।  बस ! एक झलक पाने को  तरसती निगाहें  धड़कता दिल... गुलाबी गाल  होंठ सुर्ख लाल । मीठी मुस्कान  मेरी गीत, गजल, कविता  मेरे सपनों का संसार... वो मेरा प्यार  वो पहला प्यार । सात जनम संग जीने मरने की ख्वाहिश बार-बार उसकी गली से गुजरना  ठंडी आहें भरना... किताबों में छिपाई तसवीर  लगने लगा बदल गई तकदीर ।  पास से उनका गुजरना  इत्र का बरसना  जन्नत सा एहसास... - मुकेश कुमार ऋषि वर्मा ग्राम रिहावली, डाक घर तारौली गुर्जर, फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश,283111

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई

 भारत रत्न : अटल बिहारी वाजपेई -------------------------------------------- भारत सरकार के सर्वोच्च सम्मान “भारत रत्न” से सम्मानित अटल बिहारी वाजपेई जी का जन्म 25 दिसंबर 1924 ई. को ब्रह्ममुहूर्त में शिंदे की छावनी, ग्वालियर, मध्य प्रदेश में कान्यकुब्ज ब्राह्मण परिवार में हुआ था । हालांकि उनका पैतृक गांव बटेश्वर है । बटेश्वर बाह तहसील, जनपद आगरा का एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है । करोड़ों हिंदुओं की मान्यता है कि बटेश्वर सभी तीर्थों का भांजा है । बटेश्वर में महादेव शिव का प्रसिद्ध मंदिर है । यहां एक मंदिर श्रृंखला है । इन सभी मंदिरों में बटेश्वर महादेव का मंदिर अपनी प्राचीनता और लोक मान्यता के कारण सैकड़ों वर्षो से लोगों की आस्था और श्रद्धा का केंद्र बना हुआ है । परंतु जिस दृष्टि से यह तीर्थ प्राचीन है, उस हिसाब से यहां विकास न के बराबर है । कुछ वर्ष पहले रेल की सौगात तो मिल गई परंतु बाकी विकास जीरो है । जिस हिसाब से मुलायम सिंह यादव ने अपने पैतृक गांव सैफई को चमकाया, वैसे अटल जी ने बटेश्वर की तरफ कोई विशेष ध्यान नहीं दिया । बाकी के अन्य राजनेताओं ने भी बटेश्वर के प्रति उदासीनता का परिचय ...

कार्यक्रम

 लोकार्पण व सम्मान समारोह कार्यक्रम संपन्न ----------------------------------------------------------- आगरा । कोठी मीना बाजार मैदान (आगरा) में कार्यक्रम आगरा महोत्सव का भव्य आयोजन 23 से 31 अक्टूबर 2021 तक किया गया । इस भव्य कार्यक्रम में डॉ. अमी आधार निडर जी को समर्पित ‘साहित्यिक पवेलियन’ मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा । इसी कार्यक्रम में मुकेश कुमार ऋषि वर्मा द्वारा संपादित साझा संकलन- कालिका दर्शन का लोकार्पण शहर के वरिष्ठ कलमकार आदर्श नंदन गुप्त जी, वरिष्ठ पत्रकार डॉ. भानु प्रताप सिंह जी, कवि दिनेश अगरिया, विमल अग्रवाल, निखिल शर्मा व अवधेश कुमार निषाद मझवारजी के कर कमलों से संपन्न हुआ ।  साझा संकलन- कालिका दर्शन की सम्मानित कलमकारों ने प्रशंसा की, उन्होंने कहा कि, लोग सोचते रह जाते हैं, अब लिखेंगे- तब लिखेंगे परन्तु  कुछ लिख नहीं पाते । प्रकाशित कराना तो बहुत दूर की बात है ।  प्रयास सराहनीय है ।  इस अवसर पर बृजलोक साहित्य- कला- संस्कृति अकादमी के सौजन्य से आदर्श नंदन गुप्तजी को ‘कलम साधक’ उपाधि- सम्मान से सम्मानित किया गया । वहीं दीपावली पर्व के शुभ अवसर पर देशभर...