पहली बार हुआ

 पहली बार हुआ

==========


तेरे हाथों में चूडी बजती हैं ,

मुझसे कुछ-कुछ कहती हैं l

मुझको तुझसे प्यार हुआ...

            पहली बार हुआ ll


मन  से  मन के तार  जुड  गए ,

दो बिछडे साथी पुनः मिल गए l

अपना प्यारा सपना साकार हुआ,

मुझको   तुझसे   प्यार   हुआ   ll


तेरे  माथे   की   बिंदी   चमकी  है  ,

मुझपर पडी तेरे प्यार की थपकी है l

आज  तेरा   सोलह   श्रृंगार  हुआ  ,

मुझको    तुझसे    प्यार    हुआ   ll


तेरे हाथों में चूडीं बजती हैं ,

मुझसे कुछ-कुछ कहती हैं l

मुझको तुझसे प्यार हुआ....

            पहली बार हुआ ll


© मुकेश कुमार "ऋषिवर्मा"

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रचना

#खबर

समाचार