काव्य रचना
अपना घर ------------- स्वर्ग से सुंदर प्यारा-न्यारा अपना घर छोटा हो या हो बड़ा कच्चा हो या हो पक्का जैसा भी हो कैसा भी हो सबसे बढ़िया होता अपना घर सुख-शांति असीम तृप्ति आनन्द की खान अपना घर जाड़ा-गर्मी और बरसात से सहज बचा लेता अपनों के प्यार-स्नेह से महक उठता घर घर का सुख पूछो उनसे जिनके पास नहीं है अपना घर टूटा हो या फूटा हो टाट-झोपड़ी वाला घर एक मंजिला हो या हो बहुमंजिला अपना घर तो अपना घर ही होता है | - मुकेश कुमार ऋषि वर्मा ग्राम रिहावली, डाक तारौली, फतेहाबाद, आगरा, 283111