संदेश

नवंबर, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

#सम्मान समारोह सम्पन्न

चित्र
दीपावली पर्व के पावन अवसर पर देशभर के पचपन कलमकार सम्मानित -------------------------------------------------------------------------- आगरा | बृजलोक साहित्य कला संस्कृति अकादमी के सौजन्य से महापर्व दीपावली के पावन अवसर पर देशभर के पचपन कलमकारों को सम्मानित किया गया | गत बीते दिवसों में संस्था ने ऑनलाइन व ऑफलाइन प्रविष्टियां आमंत्रित की थी | चयनित कलमकारों को दो सौ रुपये कीमत का सत् साहित्य व सम्मान पत्र सहित संस्था की वार्षिक सदस्यता निशुल्क प्रदान की गई | सम्पूर्ण सामग्री पंजीकृत डाक / कोरियर से प्रतिभागी के पते पर प्रेषित की जा चुकी है | अन्य सभी प्रतिभागियों को आकर्षक सम्मान पत्र भेजे जा चुके हैं | संस्था अध्यक्ष - मुकेश कुमार ऋषि वर्मा ने बताया कि अगला कार्यक्रम 2021 में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आयोजित किया जायेगा | जिसके लिए देशभर से साहित्यकार, कलाकार, पत्रकार, खिलाड़ी, समाजसेवी आदि सम्मानार्थ प्रविष्टियां भेज सकते हैं | बृजलोक अकादमी समय-समय पर इस तरह के आयोजन करती रहती है | बृजलोक अकादमी अपने सीमित संसाधनों के बावजूद जल्द एक सहयोगी संकलन - कालेश्वर ज्योति का प्रकाशन कर...

सम्मानार्थ प्रविष्टियां आमंत्रित हैं -

चित्र
कलम गौरव व कलम ज्योति साहित्य सम्मान 2021 हेतु प्रविष्टियाँ आमंत्रित * संस्था बृजलोक अकादमी अखिल भारतीय स्तर पर मकर संक्रांति के पावन पर्व पर सम्मानार्थ विभिन्न प्रविष्टियाँ आमंत्रित करती है । (1) कविता संग्रह (गीत, गजल, छंद, नई कविता) (2) व्यंग्य संग्रह (गद्य में) (3) लघुकथा संग्रह (4) उपन्यास, कहानी संग्रह, (5) लेख संग्रह, (6) शोध लेख आदि प्रकाशित पुस्तकें प्रविष्टि के रूप में भेजी जा सकती है। अथवा प्रकाशित रचनाओं की छाया प्रतियां भी मान्य | प्रत्येक विधा में आकर्षक सम्मानोपाधि प्रशस्ति पत्र और संस्था सदस्यता परिचय पत्र प्रेषित किये जायेंगे। प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त कर्ताओं को प्रोत्साहन राशि व आकर्षक सम्मानोपाधि प्रशस्ति पत्र आदि डाक से प्रेषित किये जायेंगे। उपर्युक्त सम्मानों हेतु पुस्तक प्रति, 3 रंगीन फोटो, विस्तृत परिचय और 150 रुपये की कीमत के डाक टिकट अथवा इतनी ही राशि, 10 जनवरी 2021 से पूर्व निम्न पते पर भेज सकते हैं। मुकेश कुमार बृजलोक अकादमी ग्राम रिहावली, पो. तारौली गूजर, फतेहाबाद, आगरा 283111 उ. प्र. मो. 9627912535 Email-mukesh123idea@gmail.com

हमारी प्राचीन धरोहर : गाँव रिहावली का शिव मंदिर

चित्र
हमारी प्राचीन धरोहर : ग्राम रिहावली का शिव मंदिर -------------------------------------------------------------- उत्तर प्रदेश के जनपद आगरा में ग्राम पंचायत रिहावली जो तहसील फतेहाबाद से करीब सत्रह किमी पूर्व दिशा में बसा है | इसी ग्राम रिहावली में एक प्राचीन शिव मंदिर है, जो महाकालेश्वर के नाम से प्रसिद्ध है | यमुना नदी के तट पर पूर्ण प्राकृतिक वातावरण में आध्यात्मिकता की अलख जगा रहा यह आश्रम अत्याधिक प्रसिद्ध है | यहाँ जिस किसी ने जो सच्चे हृदय से मांगा उसे वह मिला है | मंदिर के इतिहास के सम्बन्ध में हमने गाँव के काफी लोगों से बात की परन्तु कोई सटीक इतिहास नहीं बता पाया | हाँ कुछ अंधविश्वास व झूठी कहानियाँ बड़े बूढ़ों व औरतों ने जरूर सुनाई | खैर हमें नकारात्मक विषयों पर बात नहीं करनी है | हम कुछ अच्छा करना चाहते हैं, अपनी प्राचीन धरोहरों को सजोना चाहते हैं, उन्हें सुरक्षित करना चाहते हैं | आपको बतादें कि आज यह प्राचीन धरोहर जर-जर हो चुकी है | ग्राम पंचायत रिहावली की अनदेखी का शिकार यह शिव मंदिर आज संरक्षण की प्रतीक्षा कर रहा है | इसी कालेश्वर मंदिर की चौखट पर माथा रगड़-रगड़ कर, जल ...

#पुस्तक परिचय

चित्र
एक सजीव चित्रण है : डॉ. पी. पी. सिन्हा अभिनन्दन ग्रंथ -------------------------------------------------------------------- संपादक अतुल मल्लिक ‘अनजान’ जी के श्रेष्ठ सम्पादन में प्रकाशित डॉ. पी. पी. सिन्हा अभिनन्दन ग्रंथ एक सजीव चित्रण है | 392 पृष्ठों से सजा आकर्षक मुखपृष्ट सहित डॉ. पी. पी. सिन्हा जी के व्यक्तित्व व कृतित्व का पूरा चलचित्र सा आभास कराता है यह सुंदर अभिनन्दन ग्रंथ | देशभर के कलमकारों के विचार व प्रतिष्ठित महानुभावों के शुभकामना संदेश एवं डॉ. पी. पी. सिन्हा जी की तमाम रचनाएं व ढेरसारे रंगीन छायाचित्र संग्रहित हैं | युवा संपादक अतुल जी ने ग्रंथ के निर्माण में काफी मेहनत की है | कहीं भी प्रूफ की गलतियां देखने को नहीं मिलती | वहीं आकर्षक सजावट से ग्रंथ की प्रस्तुति काबिले तारीफ है | संपादक जी व उनकी पूरी टीम बधाई की पात्र है | नेकदिल इंसान डॉ. पी. पी. सिन्हा जी के सम्मान में प्रकाशित अभिनन्दन ग्रंथ इस बात का सबूत है कि डॉ. पी. पी. सिन्हा जी की कलम का प्रकाश सम्पूर्ण धरा को प्रकाशित कर रहा है | एक ओजस्वी वक्ता, कलम के धनी डॉ पी. पी. सिन्हा जी अपनी रचनाओं के माध्यम से मानवजाति...

हमारी पहचान

चित्र
 हमारी पहचान  ------------------ गौ, गीता, गायत्री पहचान हमारी,  गौ सम्पूर्ण जगत की महतारी | गौ सर्व देवों का पावन वास - गौ की महिमा तीन लोक में न्यारी || गौ किसान को समृद्ध बनाती,  घास-पूंस खाकर अमृततुल्य दुग्ध देती | पर आज भटक रही दर - दर,  मानवजाति गौ की महिमा आज भुलाती || ए मानव ! निज भूल स्वीकार कर,  प्रकृति के कहर का खौफ खा और ड़र | नित गौ माता की सेवा करके - अपना घर धन और धर्म से भर || - मुकेश कुमार ऋषि वर्मा  ग्राम रिहावली, डाक तारौली गुर्जर,  फतेहाबाद, आगरा 283111