संदेश

सितंबर, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

2 अक्टूबर बापू के जन्मदिवस पर विशेष सूचना

 विशेष सूचना  ----------------- 2 अक्टूबर बापू के जन्म दिवस पर ऋषि वैदिक साहित्य पुस्तकालय द्वारा एक ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सहभागिता के लिए आप अपनी मौलिक रचनाएं(कविता, मुक्तक, गीत, गजल, कहानी, लघुकथा, आलेख, शोध आलेख आदि) जो महात्मा गांधी व उनके विचारों से प्रेरित हों 9627912535 पर व्हॉटसेप के माध्यम से भिजवा सकते हैं |  रचनाएं संस्था बृजलोक अकादमी के फेसबुक पेज व व्हॉटसेप ग्रुप में प्रकाशित की जायेंगी | इसके साथ ही सभी प्रतिभागियों को आकर्षक  ई सम्मान पत्र/ हार्ड प्रति में प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा |  पुस्तकालय रखरखाव व नियमित कार्यक्रमों के आयोजन के लिए आप अंश दान कर सकते हैं |  ई सम्मान पत्र/ पंजीकरण शुल्क 21/-  हार्ड कॉपी व पंजीकृत डाक व्यय शुल्क 101/- [ फोन पे, गूगल पे 9627912535 ] संचालक : ऋषि वैदिक साहित्य पुस्तकालय

लघुकथा

 लघुकथा - मंत्रिमंडल का विस्तार ------------------------------------------ मुख्यमंत्री जी बड़े बेचैन होकर अपने केबिन में टहल रहे थे । ए.सी. चालू थी, फिर भी माथे से पसीना टपक रहा था । दीवार पर टंगी टीवी बंद करके एक गिलास पानी एक सांस में गटककर अपने निजी सहायक को बुलाने हेतु बैल बजा दी।  पलक झपकते ही सहायक सेवा में हाजिर हो गया -  ‘बताइए सर’...  ‘टीवी पर जनता बहुत आक्रोश दिखा रही है, महंगाई -महंगाई चिल्ला रही है । जनता को हमारा विकास ही नजर नहीं आ रहा । अरे ! कल तक हमारे जो विधायक- सांसद हफ्ता वसूली करके घर चलाते थे वे आजकल रोज नये-नये पेट्रोल पंप, कोल्ड स्टोर, विदेशी गाड़ियां, फार्म हाउस न जाने क्या- क्या खरीद रहे हैं और जनता को हमारा विकास ही नहीं दिख रहा ।’ मुख्यमंत्री जी एक सांस में पूरी राम कथा सुना दिए । ‘जी सर ! परंतु चुनाव का समय नजदीक है, अब सिर्फ पांच महीने बचे हैं । कुछ करिए ?’  सहायक चाटुकारिता वाले लहजे में बोला । ‘हमने पूरा प्लान बना लिया है, मंत्रिमंडल में विस्तार कर रहे हैं । सभी जातिवादी, धर्म वादी चंदाचोरों, हरामखोरों, चोरों- लुटेरों को लॉलीपॉप द...

स्मृति शेष संत पुरुष - सौखी लाल यादव जी

 स्मृतिशेष संत पुरुष : सौखी लाल यादव जी ------------------------------------------------------ इंसान अपने सद्कर्मों से गृहस्थ जीवन में रहकर भी संत बन सकता है । उसे कपड़े रंगने, किसी भी तरह का दिखावा, आडंबर आदि करने की बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं है ।  ऐसे ही एक गृहस्थ थे, जिन्होंने गृहस्थ रहते हुए भी एक संत का जीवन जिया । जिनका नाम सौखी लाल यादव जी था । स्मृति शेष सौखी लाल यादव जी का जन्म 5 जुलाई 1932 ई. को एक मध्यमवर्गीय किसान परिवार में हुआ था । इनके माता पिता का नाम श्रीमती सुरती देवी व श्री मल्लर यादव जी था । ये चार भाई, दो बहनों में सबसे बड़े थे । इन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा रानीगंज में पूर्ण की । इनके अंदर बचपन से ही इमानदारी, सत्य, सदाचार, सेवाभाव जैसे गुणों के प्रति अटूट प्रेम था । 1948 ई. में मैट्रिक पास हुए और उनका विवाह पार्वती देवी जी के साथ संपन्न हुआ ।  किसान परिवार में जन्मे, पले-बड़े और कृषि को ही अपनी आजीविका का प्रमुख साधन बनाया । सौखीजी चाहते तो एक सरकारी अफसर बन सकते थे, क्योंकि उनके पास कई प्रस्ताव आये । परन्तु वे सभी सरकारी प्रस्तावों को ठुकरा कर खेती...

शोध आलेख

 शोध आलेख ---------------- विश्वशांति के संदेश वाहक : श्री गुरु नानक देव जी ------------------------------------------------------------- जब समाज में घोर आडंबर, अंधविश्वास, झूठें कर्मकांडों का बोलबाला बढ़ जाता है और धर्म की हानि होने लगती है, तब इस संसार में संत अवतरित होते हैं । मानव के भीतर से मानवता मर जाती है और इंसान इंसान से नफरत करने लगता है, तब संत अज्ञानी मानव को राह दिखाते हैं । ऐसे ही एक संत अखण्ड भारत में अवतरित हुए, जिनको संसार ने श्री गुरु नानक देव जी के नाम से जाना -  माना और पहचाना ।नानक साहिब जी का जन्म 1469 ई. को राय भोये की तलवंडी (ननकाना साहिब) में हुआ था । आपके पिता का नाम मेहता कल्याण दास व माता का नाम तृप्ता जी था । करतारपुर में 22 सितंबर 1539 ई. को जोति जोत (स्वर्गवासी) हुए ।  श्री गुरु नानक देव जी कहते थे कि, ‘धर्म तो पंख लगा कर उड़ गया, शर्म व धर्म का डर दूर हो गया, झूठ फल फूल रहा है ।’  गुरु नानक देव जी ने देखा कि विभिन्न धर्म-पंत वाले  एक दूसरे से लड़ रहे हैं । एक दूसरे को मार काट रहे हैं । लोग न गीता पढ़ते हैं, न बाईबल, न कुरान । इंस...

रचनाएं आमंत्रित हैं

 रचनाएं आमंत्रित हैं  ------------------------ सम्मानित कलमकार महोदय/ महोदया,  सहयोगी संकलन - “भूमि पुत्र” हेतु रचनाएं आमंत्रित हैं | सम्मानित कलमकारों, अन्नदाता व राष्ट्र भक्ति पर केन्द्रित व इसके साथ ही स्वच्छता, पर्यावरण, बेटी, सामाजिक आदि विषयों पर रचनाएं आमंत्रित हैं | 400 रु. सहयोग शुल्क सहित आप अपनी मौलिक रचनाएं संक्षिप्त जीवन परिचय व एक छायाचित्र के साथ अतिशीघ्र भिजवायें | संकलन प्रकाशन उपरांत सभी प्रतिभागियों को एक प्रति व आकर्षक  सम्मान पत्र भेजा जायेगा अथवा विमोचन कार्यक्रम में प्रदान किया जायेगा | रचनाएं ईमेल और डाक दोनों से भेज सकते हैं | टाइप की गई रचनाओं को प्राथमिकता दी जायेगी |  विशेष * संकलन में संरक्षक बनने पर सभी संरक्षकों का जीवन परिचय संकलन में प्रकाशित किया जाएगा । संरक्षक शुल्क : 1000 रुपए ईमेल - mukesh123idea@gmail.com डाक पता - मुकेश कुमार ऋषि वर्मा, ग्राम रिहावली, डाक तारौली गूजर, फतेहाबाद, आगरा, उ. प्र. 283111, 9627912535 बैंक खाता डिटेल -  खाता संख्या - 50100030106417  IFSC CODE - HDFC 0003042 सामग्री भेजने की अंतिम तिथि .....

हिंदी दिवस का समाचार

 हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी सेवी सम्मानित ------------------------------------------------------------ आगरा । ऋषि ऋषि वैदिक साहित्य पुस्तकालय परिवार द्वारा हिंदी दिवस के पावन अवसर पर एक ऑनलाइन गोष्ठी व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । इस अवसर पर देश भर के हिंदी सेवी जनों को हिंदी दीप व हिंदी ज्योति सम्मान प्रदान किये गये ।  राजभाषा हिंदी राष्ट्रभाषा कैसे बने ? इस विषय पर शिक्षाविदों ने विस्तारपूर्वक चर्चा की । आज हिंदी पहले की अपेक्षा काफी समृद्ध व मजबूत भाषा बन चुकी है । इंटरनेट पर भी हिंदी अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है ।  बृजलोक साहित्य, कला, संस्कृत अकादमी की सहयोगी संस्था - ऋषि वैदिक साहित्य  पुस्तकालय वर्ष 2010-11 से लगातार हिंदी साहित्य की श्रीवृद्धि के लिए प्रयत्नशील है । पुस्तकालय परिवार को तमाम तरह का सहयोग डॉ. नरेश कुमार सिहाग एडवोकेट व मनभावन प्रिंटर्स का प्राप्त होता रहता है ।  पुस्तकालय संचालक - मुकेश कुमार ऋषि वर्मा के अनुसार, पुस्तकालय पूर्णत: निशुल्क संचालित हैं । कोई भी पुस्तक प्रेमी निशुल्क सत साहित्य प्राप्त कर सकता है । पुस्तकालय परिवार राष्ट...

हिंदी दिवस के लिए सूचना

 राजभाषा /राष्ट्रभाषा हिंदी दिवस पर विशेष  सम्मानार्थ प्रविष्टियाँ आमंत्रित * ऋषि वैदिक साहित्य पुस्तकालय द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर हिंदी दिवस के अवसर पर सम्मानार्थ प्रविष्टियाँ आमंत्रित  हैं । *हिंदी ज्योति व हिंदी दीप सम्मान *  के लिए प्रशस्ति पत्र प्रेषित किये जायेंगे। प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त कर्ताओं को  सत साहित्य, आकर्षक सम्मानोपाधि प्रशस्ति पत्र आदि डाक से प्रेषित किये जायेंगे। उपर्युक्त सम्मानों हेतु प्रविष्टियां ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह से सुविधानुसार आमंत्रित हैं । आप अपनी रचनाओं व फोटो के साथ संपर्क करें - ई सम्मान पत्र के लिए 21 रुपए पंजीकरण शुल्क व  हार्ड प्रति +डाक व्यय पंजीकरण शुल्क 91 रुपये, 14 सितंबर 2021 से पूर्व निम्न पते पर भेज सकते हैं। - मुकेश कुमार  ऋषि वैदिक साहित्य पुस्तकालय ग्राम रिहावली, पो. तारौली गूजर, फतेहाबाद, आगरा 283111 उ. प्र. मो. 9627912535  Email-mukesh123idea@gmail.com नोट- यह सूचना आप अपने मित्रों को शेअर अवश्य करें ।☝☝☝

News

 फिरोजाबाद।। विश्वशांति मानव सेवा समिति (vsms ngo) द्वारा शिक्षक दिवस( डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जयंती) पर कराई गई सामान्यज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा   विश्वशांति मानव सेवा समिति(vsms ngo) निःशुल्क शिक्षण संस्थान शाखा गढ़ी तिवारी फिरोजाबाद के तत्वाधान में जिला आगरा एवं फिरोजाबाद की कक्षा 9वीं,10 वीं,11वीं,12वीं के कुल 120 प्रतिभागियों की सामूहिक सामान्यज्ञान प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसके परीक्षा केन्द्र निःशुल्क शिक्षण संस्थान शाखा गढ़ी तिवारी एवं ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल गढ़ी तिवारी पुलिया रहे। जहाँ बतौर केन्द्र व्यवस्थापक रहे एड0 गुड्डू निषाद एवं सोनू कुमार जी के साथ कक्ष निरीक्षक सचिन कुमार, रामदास , शुशील कुमार ,सोनवीर,सूरज कुमार जी का सहयोग रहा। परीक्षा में उड़नदस्ता टीम में भूरीसिंह,एम एस एकलव्य।परीक्षा सुबह 8 बजे से 10 बजे तक चली। परीक्षाउपरांत लगभग तीन घंटे उत्तर पुस्तिका जाँची गई। औऱ 3:10 मिनट पर परिणाम घोषित किया गया। जिसमें 35 अंकों के साथ गौरव कुमार प्रथम, 31अंकों के साथ आदित्य दूसरे व 28अंकों के साथ जितेन्द्र तीसरे स्थान पर रहे। जिनको संस्था द्वारा शील्ड ...

खबर

 शिक्षक दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम ------------------------------------------------------ अजमेर। विलक्षणा सार्थक पहल समिति, अजायब- हरियाणा व दयानंद महाविद्यालय,अजमेर के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन  दयानंद महाविद्यालय में अजमेर में आयोजित किया गया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता दयानंद महाविद्यालय के प्राचार्य डा लक्ष्मीकांत जी व मुख्यातिथि श्री महाबीर  जी गुड्डू अंतरार्ष्ट्रीय सांस्कृतिक लोक कलाकार , क्षेत्रीय अतिरिक्त निदेशक हरियाणा कला परिषद ,हरियाणा थे।कार्यक्रम में शिक्षा, शोध,समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए विलक्षण प्रतिभाओं को 5 सितम्बर 2021को सम्मानित किया। इसी तारतम्य में शैक्षिक,सामाजिक साहित्यिक और सांस्कृतिक उपलब्धियों के लिए टांटिया विश्वविद्यालय श्री गंगानगर के हिंदी विभागाध्यक्ष डाॅ नरेश सिहाग को शिक्षक गौरव सम्मान से सम्मान पत्र स्मृति चिह्न ,अंगवस्त्र प्रदानकर सम्मानित किया गया। इस सम्मान के लिए डाॅ सिहाग को कुलपति प्रो एम् एम् सक्सेना जी,परीक्षा नियंत्रक डॉ राजेंद्र गोदारा , रजिस्ट्रार डॉ विनोद शर्मा, डाॅ रेखा सोन...