चिंतनीय विषय
युवा साहित्यकार मुकेश कुमार ऋषिवर्मा को झूठे मुकदमे में फंसाने की दबंग दे रहा धमकी ------------------------------------------------------------- आगरा । जनपद आगरा के गांव रिहावली निवासी मुकेश कुमार ऋषि वर्मा (युवा साहित्यकार एवं स्वतंत्र पत्रकार) ने जब अपने ही पैसे वापस मांगे तो छेड़खानी और मारपीट के मामले में फंसाने की आरोपी पत्नी सहित धमकी दे रहा है । इसका वीडियो व काल रिकार्डिंग मुकेश ने अपने फोन में सुरक्षित कर लिए । इस संबंध में मुकेश कुमार ऋषि वर्मा ने अपनी साहित्यिक प्रतिष्ठा की रक्षा हेतु ग्राम प्रधान श्रीमती विनीता देवी के संज्ञान में मामले को लिखित रूप में प्रस्तुत किया है । साथ ही थाना - फतेहाबाद में प्रधानपति रमाकांत वर्मा के साथ तहरीर दी जा चुकी है । मामले की गंभीरता को देखते हुए व एक युवा साहित्यकार की प्रतिष्ठा को बचाने के लिए महिला आयोग सहित कई प्रतिष्ठित विभागों को सूचित किया जा चुका है । आपको बता दें कि मुकेश कुमार ऋषिवर्मा की तीन काव्य पुस्तकें, चार संपादित संग्रह व दो राष्ट्रीयस्तर की पत्रिकाओं का अतिथि संपादन में प्रकाशन हो चुका है । देशभर से 250 से अधिक ...