#समाचार, नवीन पहल
बिटिया के नामकरण के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण ............................................................................. आगरा | आधुनिक युग में बेटियों की गर्भ में ही भ्रूणहत्या कर दी जाती है, हालांकि अब सरकार ने कानून बनाकर इस पर रोक लगा दी है । लेकिन अब भी कुछ शैतान चोरी-छिपे भ्रूणहत्या जैसे घिनौने कार्य कर रहे हैं । यह बात किसी से छिपी नहीं है कि आज बेटियां भी बेटों से कम नहीं..., बहुत ही सुखद खबर है कि एक बिटिया के नामकरण के शुभ अवसर पर 501 पौधों का वृक्षारोपण किया गया । अधिकांश सर्व समाज के लोग अपने बेटे- बेटियों के नामकरण के अवसर पर कथा-भागवत, कीर्तन, सामुहिक भोज आदि करवाते हैं लेकिन फतेहाबाद के युवा कलमकार अवधेश कुमार निषाद मझवार ने घर में बिटिया नामकरण के अवसर पर पौधे लगाए हैं । बेटी के जन्म पर घर - परिवार में बहुत खुशी का माहौल है । समाज के विभिन्न सम्मानित समाज सेवियों ने व सोशल मीडिया के माध्यम से युवा कलमकार को बधाईयां दी साथ ही सम्मानित महानुभावों ने घर पर आकर मिठाई खिलाकार शुभकामनाएं दीं | जब उनकी बिटिया के नामकरण का समय आया तो युवा कलमकार ने कहा कि कथा भाग...