News
हिंदी दिवस पर लोकार्पण व सम्मान समारोह कार्यक्रम संपन्न -------------------------------------------------------------------- शमशाबाद । पूर्व विधायक के कार्यालय पर हिंदी दिवस के पावन अवसर पर साझा संकलन - ‘ भूमि पुत्र ’ का विमोचन डा. राजेंद्र सिंह जी (जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं पूर्व विधायक) ने अपने करकमलों से किया । बृजलोक साहित्य कला संस्कृति अकादमी के अध्यक्ष व भूमि पुत्र के संपादक - मुकेश कुमार ऋषि वर्मा ने डा. राजेंद्र सिंह जी का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया । डा. राजेंद्र सिंह जी ने भूमि पुत्र की अत्याधिक प्रशंसा की । वहीं लोकार्पण कार्यक्रम में सहभागी रहे, भूरीसिंह (समाजसेवी), अवधेश कुमार निषाद मझवार (साहित्यकार), रामकुमार निषाद (ठेकेदार), हिम्मत सिंह (समाजसेवी) एवं जितेंद्र वर्मा आदि । इस अवसर पर सैकड़ों क्षेत्रीय महानुभावों की गरिमामयी उपस्थिति रही । संकलन का प्रकाशन बृजलोक अकादमी के सौजन्य से किया गया है । प्रकाशन सहयोग डॉ. नरेश सिहाग एडवोकेट व मनभावन प्रिंटर्स (हरियाणा) का विशेष रूप से रहा । आपको बता दें कि हिंदी दिवस के पावन अवसर पर बृजलोक अकादम...