संदेश

जुलाई, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सूचना | कलमकारों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण सूचना

चित्र
कलम कला शिरोमणि साहित्य सम्मान 2020 हेतु प्रविष्टियाँ आमंत्रित * संस्था बृजलोक अकादमी अखिल भारतीय स्तर पर सम्मानार्थ विभिन्न प्रविष्टियाँ आमंत्रित करती है । (1) कविता संग्रह (गीत, गजल, छंद, नई कविता) (2)  व्यंग्य संग्रह (गद्य में) (3) लघुकथा संग्रह (4) उपन्यास, कहानी संग्रह आदि  प्रकाशित पुस्तकें प्रविष्टि के रूप में भेजी जा सकती है। अथवा प्रकाशित रचनाओं की छाया प्रतियां भी मान्य | प्रत्येक विधा में आकर्षक सम्मानोपाधि प्रशस्ति पत्र और संस्था सदस्यता परिचय पत्र प्रेषित किये जायेंगे। प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त कर्ताओं को प्रोत्साहन राशि व आकर्षक सम्मानोपाधि प्रशस्ति पत्र आदि डाक से प्रेषित किये जायेंगे। उपर्युक्त सम्मानों हेतु पुस्तक प्रति, 3 रंगीन फोटो, विस्तृत परिचय और 47 रुपये की कीमत के डाक टिकट,  10 नवम्बर 2020 से पूर्व निम्न पते पर भेज सकते हैं। (प्रविष्टियां ऑनलाइन भी भिजवा सकते हैं) मुकेश कुमार बृजलोक अकादमी ग्राम रिहावली, पो. तारौली गूजर, फतेहाबाद, आगरा 283111 उ. प्र. मो. 9627912535 Email-mukesh123idea@gmail.com

दुःखद समाचार

चित्र
युगपुरुष : महात्मा चैतन्य मुनि जी ------------------------------------------ पूज्यनीय महात्मा चैतन्य मुनि जी का बीती 26 जून 2020 को हृदयाघात से दुःखद निधन हो गया | महात्मा चैतन्य मुनि जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन आर्य समाज व साहित्य साधना को समर्पित किया | सरल हृदय महात्मा जी सार्थक प्रवचनों व उच्चकोटि के लेखन के लिए जाने जाते हैं | उनकी विद्वत्ता का परचम देश-विदेश तक फैला था | महात्मा जी का जन्म 15 जुलाई 1948 को हिमाचल प्रदेश के सुन्दरनगर में हुआ था | मेरा उनसे परिचय 2010-11 के बीच हुआ, उनकी साहित्यिक काव्य कृति - आकाश अनन्त है के माध्यम से | उसके बाद तो उनका आशीर्वाद मुझे निरन्तर प्राप्त होता रहा | 2012 में महात्मा जी द्वारा सम्पादित पत्रिका - वैदिक वशिष्ठ पत्रिका में मेरी प्रथम काव्य रचना - भूल छपी | उसके बाद निरन्तर पत्रिका व महात्मा जी अपनी स्वरचित, प्रकाशित पुस्तकें भेजते रहे, साथ ही नियमित पत्र लिखकर एवं फोन के माध्यम से मेरा उत्साह वर्धन - मार्ग दर्शन करते रहे | मैंने भी उन्हें अपना प्रथम साहित्यिक गुरु माना था उसी समय से | उनके आशीर्वाद से मेरी टूटी-फूटी रचनाएं देश -विदेश की...

#साहित्यिक समाचार

चित्र
पावन पर्व गुरूपूर्णिमा के अवसर पर ऑनलाइन साहित्य साधना कार्यक्रम सम्पन्न ---------------------------------------------------------------------------------- आगरा | गुरूपूर्णिमा के पावन अवसर पर बृजलोक साहित्य कला संस्कृति अकादमी के सौजन्य से एक ऑनलाइन साहित्य साधना एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया | जिसमें देशभर के कलम साधकों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई | जिनमें प्रमुख हैं - डॉ. तुमुल विजय शास्त्री (चन्दौसी - उ. प्र.), इला सागर रस्तौगी (मुरादाबाद -उ. प्र.), डॉ. सुनील कुमार परीट (बेलगाम - कर्नाटक), डॉ. अजीत श्रीवास्तव राज (बस्ती - उ. प्र.), डॉ. सिकन्दर लाल (प्रतापगढ़ - उ. प्र.), प्रकाश कुमार अग्रवाल (पश्चिम मेदिनीपुर - पं. बंगाल) आदि | उक्त सभी सम्मानित महानुभावों को 200 रुपये कीमत का सत् साहित्य व आकर्षक सम्मान पत्र भारतीय डाक से उनके निज निवास पर सादर प्रेषित किया गया है | सभी सम्मानित महानुभावों का आभार माना मुकेश कुमार ऋषि वर्मा ने | ज्ञात हो संस्था इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन कोरोना महामारी की वजह से लघुस्तर पर व ऑनलाइन आयोजित कर रही है | पिछले वर्ष बड़ी भव्यता के साथ ...