संदेश

जनवरी, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

आत्मकथ्य

चित्र
माँ के हाथों की रोटियां                              ...................................................................... बचपन के दिन याद करके बहुत रोता हूं। भला आज मैं अपनी मां के हाथों की बनाई हुई "रोटियां नहीं खा पा रहा हूं। वह लोग किस्मत वाले होते हैं । जो कम से कम अपने "माता-पिता" के साथ बैठकर शाम को खाना खाते हैं। ना तो मैं उनके दर्शन कर पा रहा हूं । मुझे याद है जब मैं कक्षा 7 में "जूनियर हाई स्कूल फतेहाबाद" में पढ़ने जाता था। तब मेरी मां मेरे लिए हमेशा खाने का टिफिन बांध कर रखती थी, ताकि मैं स्कूल में खाना खा सकूं। एक रोज की बात है, जब मैं सो रहा था । चिड़ियों के चेहकने की चे चे की तेज आवाज आ रही थी। पिताजी मुझे जगा कर कह रहे थे, कि उठ जा बेटा तुझे स्कूल जाना है। 8 बज चुके हैं। इतने में घर के अन्दर से मां की आवाज आती है। अभी उसे सोने दो, मैं उसके लिए खाना बना रही हूं। स्कूल का समय 10:00 बजे से है। चला जाएगा। माता पिता जी के बीच बातें होने से मैं उठ गया । पिताजी को प्रणाम करके। स्कूल के लिए तैयार हो...

रचनाकारों के लिए सूचना

चित्र
रचनाएं आमंत्रित हैं ------------------------ महोदय/ महोदया, छात्र / छात्रा.... सम्मानित कलमकारों,  स्वच्छता, पर्यावरण, बेटी, राष्ट्रभक्ति, सामाजिक आदि विषयों पर आधारित वार्षिक स्मारिका हेतु रचनाएं आमंत्रित हैं | 300 रुपये प्रति पृष्ठ के हिसाब से आप अपनी मौलिक रचनाएं संक्षिप्त जीवन परिचय व एक छायाचित्र के साथ अतिशीघ्र भिजवायें | वहीं छात्र / छात्राओं के लिए यह सुविधा पूर्णतः निशुल्क है | विद्यार्थी अपनी रचनाओं के साथ अपने शैक्षणिक संस्थान द्वारा निर्गत पहचान पत्र की छायाप्रति अवश्य भेंजे | स्मारिका प्रकाशन उपरांत सभी प्रतिभागियों को एक प्रति व सम्मान पत्र भेजा जायेगा अथवा विमोचन कार्यक्रम में प्रदान किया जायेगा | रचनाएं ईमेल और डाक दोनों से भेज सकते हैं | टाइप की गई रचनाओं को प्राथमिकता दी जायेगी | ईमेल - mukesh123idea@gmail.com डाक पता - मुकेश कुमार ऋषि वर्मा, ग्राम रिहावली, डाक तारौली गूजर, फतेहाबाद, आगरा, उ. प्र. 283111, 9627912535, 7052469074 बैंक खाता डिटेल - खाता संख्या - 50100030106417  IFSC CODE - HDFC 0003042 सामग्री भेजने की अंतिम तिथि... 30/03/2020 ...

मणिकर्णिका घाट

चित्र
मणिकर्णिका घाट ---------------------- मणिकर्णिका घाट वह स्थान है जहाँ चिता की आग कभी नहीं बुझती | इस घाट में बड़े-बड़े वीर - बलवान जलकर राख हो चुके हैं | जीवन का सत्य मन का वैराग्य अगर किसी को जानना हो तो मणिकर्णिका घाट की यात्रा जीते जी करे... बड़े-बड़े रहीस नेता, अभिनेता, धर्मगुरु, उद्योगपति, अफसर, खिलाड़ी सबको पनाह दे चुका है मणिकर्णिका घाट ! अगर आपके अन्दर बल का, सुन्दरता का, धन का, पहुंच का, पॉवर का झूठा अंहकार जोर मारता है तो, एक बार मणिकर्णिका घाट का दर्शन करें | सारी मक्कारी, बेईमानी, अय्याशी सब हवा में छू मंत्तर हो जायेगी... बस एक बार मणिकर्णिका घाट की जलती चिताओं, उठती लपटों को महसूस करें अपनी अन्तरआत्मा में ! फिर जीवन शुद्ध - सरल लगेगा | - मुकेश कुमार उर्फ ऋषि वर्मा ग्राम रिहावली, डाक तारौली गूजर, फतेहाबाद, आगरा, 283111

साहित्यिक सूचना

साहित्य सेवा प्रतियोगिता -------------------------------    बृजलोक साहित्य, कला, संस्कृति अकादमी के तत्वावधान में राष्ट्रीय स्तर पर साहित्य सेवा प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है आप सभी रचनाकारों से प्रतियोगिता हेतु हिंदी में गद्य- पद्य की सभी विधाओं में रचनाएं सादर आमंत्रित हैं | लघुकथा, कहानी, ग़ज़ल,व्यंग्य, मुक्तक, दोहा,कविता, छंद इत्यादि स्वयं के फोटो सहित निम्न पते पर भेंजे - ईमेल :- mukesh123idea@gmail.com व्हॉटसएप - 9627912535 * अंतिम तिथि - 25-03- 2020 रचनाएं ऑनलाइन ब्लॉग पर प्रकाशित की जायेगी | साथ ही सभी प्रतिभागियों को ई सम्मान पत्र प्रदान किये जायेंगे | डाक द्वारा सम्मान पत्र प्राप्ति हेतु डाक खर्च प्रतिभागी को देना होगा |

साहित्यिक समाचार

चित्र
कवि-लेखकों व पत्रकारों का सम्मान समारोह सम्पन्न -------------------------------------------------------------- आगरा | यूथ हॉस्टल (आगरा) के सभागार में बृजलोक साहित्य, कला, संस्कृति अकादमी व विश्वशांति मानव सेवा समिति के संयुक्त बैनर तले एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया | जिसमें साहित्य, कला, समाज सेवा, पत्रकारिता जगत की प्रतिष्ठित विभूतियों को सम्मानित किया गया | कार्यक्रम में जनपद के महापौर नवीन जैन व वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. अमी आधार निडर, डॉ. शशी पाल वर्मा को मुख्य अतिथि बनाया गया और उन्हें शॉल, सम्मान पत्र, पुष्पाहार व मुकेश कुमार ऋषि वर्मा द्वारा रचित काव्य पुस्तक - काव्य दीप भेंट करके सैकडों महानुभावों की उपस्थिति में सम्मानित किया गया | बृजलोक अकादमी व विश्व शांति मानव सेवा समिति का संयुक्त बैनर तले वर्ष 2020 का यह प्रथम कार्यक्रम था | साथ ही देशभर के जिन कवि, लेखकों, पत्रकारों को सम्मानित किया गया वे हैं, संजय कुमार सुमन (मधेपुरा-बिहार), हीरा वल्लभ शर्मा (दिल्ली), मनोरमा रानी (मुजफ्फरनगर, उ. प्र.), डॉ. ओमप्रकाश हयारण दर्द (झांसी - उ. प्र.), डॉ. सुशील कुमार त्यागी अमित (ह...

समाचार

चित्र
विश्वशांति मानव सेवा समिति, मुखपत्र- शांति पथ का विमोचन व सम्मान समारोह कार्यक्रम हुआ सम्पन्न ------------------------------------------------------------- आगरा | यूथ हॉस्टल सभागार, संजय पैलेस (आगरा) में विश्व शांति मानव सेवा समिति द्वारा प्रथम वर्षगांठ व पत्रिका ‘ शांति पथ ’ (प्रवेशांक) का विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें सर्वप्रथम माँ सरस्वती के सम्मुख श्री नवीन जैन आगरा शहर महापौर), डॉ0 अमी आधार निडर, डॉ0 शशि पाल वर्मा, संतोष कुमार निषाद हर्ष, उमेन्द्र राजपूत, ललित धाकरे, अमित कुमार व मनोज शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया । तत्पश्चात पत्रिका शांति पथ का विमोचन किया गया। सम्मान समारोह कार्यक्रम में सभी मुख्य अतिथियों को शॉल, स्मृति चिन्ह, पुष्पाहार से जय किशन सिंह एकलव्य, अखिलेश शर्मा, राकेश वर्मा, विमल लोधी, राजेश कश्यप, मुकेश कुमार ऋषि वर्मा, एमएस निषाद, पिंकेश वर्मा, उषा बघेल, पूजा कुशवाहा आदि ने सम्मानित किया। मुख्य अतिथि नवीन जैन ने संस्था के कार्यो की भूरि- भूरि प्रशंसा की और संस्था को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए हर संभ...

पुस्तक समीक्षा

चित्र
हंसाता-गुदगुदाता व्यंग्य संग्रह : हमारे व्हॉटस् एप वीर --------------------------------------------------------------- संजीव कुमार गंगवार जी की नवीन कृति - हमारे व्हॉटस् एप वीर प्राप्त हुई | ऋषि वैदिक साहित्य पुस्तकालय को प्राप्त यह पुस्तक अब तक की सबसे श्रेष्ठ पुस्तक है हास्य के क्षेत्र में, हंसता-गुदगुदाता व्यंग्यों का अनमोल गुलदस्ता है उक्त संग्रह | सोशल मीडिया के इर्दगिर्द लिखे व्यंग्य पाठकों को हंसते - गुदगुदाते रहते हैं, पाठक अगर एक बार किताब को पढने बैठ जाये तो फिर किताब में ऐसा खो जायेगा कि सारे व्यंग्य ही पढ़ डालेगा | अब देखिये किताब के पहले व्यंग्य - हमारे वॉट्स एप वीर में गंगवार जी की लेखनी का चमत्कार -  ‘एक समय था जबकि हमारे देश में लोग सूर्योदय के साथ उठा करते थे | पर अब भगवान सूर्य का स्थान भगवान वॉट्स एप ने ले लिया है | भगवान वॉटस एप की अदभुत माया में लोग इस कदर डूबे हुए हैं कि यदि कोई बड़ी प्रतियोगिता कराई जाये तो सबसे बड़ा श्रध्दालु चयन करने में अच्छी खासी परेशानी हो सकती है |’... अब आगे बढ़ते हुए बात करते हैं उनके व्यंग्य - कभी - कभी कुछ अच्छे मैसेज, यह व्...

समाचार

चित्र
लोक गायकी में उभरती आवाज : मुरारी लाल वर्मा ------------------------------------------------------------ आगरा | जनपद आगरा के ग्राम चाचीपुरा निवासी लोक गायक मुरारी लाल वर्मा अपने लोक गीतों के लिए जाने जाते हैं | उनके कई सुपरहिट लोकगीत यूट्यूब की दुनिया में तहलका मचा चुके हैं | अभी हाल ही में उनकी एक लागुरिया अलबम का वीडियो शूट किया गया, गाँव शेरव की प्राकृतिक लोकेशनों पर | जिसमें कैमरा चलाया मुकेश कुमार ऋषि वर्मा ने, अलबम के निर्माता सुरेश वर्मा हैं और निर्देशक की भूमिका निभाई महेश भारती ने | लोक अभिनेत्री मोनिका के सफल अभिनय में स्थानीय व राजस्थानी लोक कलाकारों के साथ शूट कम्पलीट किया गया | अलबम के सभी गीतों को जलसा स्टूडियो (यूट्यूव चैनल) व लोकल केबिल चैनलों पर देखा जा सकेगा | बॉबी वर्मा के संगीत निर्देशन में तैयार उक्त सभी प्रोग्राम क़ाबिले तारीफ़ हैं | आपको बतादें कि लोक संस्कृति से आज भी ग्रामीण जनमानस जुड़ा हुआ है | भले ही आधुनिक युग इंटरनेटी युग है, परन्तु लोक संस्कृति ने आधुनिक इंटरनेटी युग से कदमताल करना शुरू कर दिया है | पहले लोक कार्यक्रम ग्रामीण चौपालों में किसी विशेष ...

समाचार

चित्र
हाथरस में लगा सपना चौधरी के ठुमकों का तड़का ------------------------------------------------------------ हाथरस | शहर हाथरस में कमला श्री वाटिका में मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने लाइव अपने ठुमकों से ठंडा मौसम हसीन बना दिया | सपना के ठुमको का ऑडियंश के साथ-साथ शासन-प्रशासन ने भी जमकर लुफ्त उठाया | खुशी चेरीटेबल फाउंडेशन के सौजन्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया | कार्यक्रम में देशभर के अन्य गायक व कलाकारों ने भी भाग लिया | लेकिन सपना के बाद जिस कलाकार - सिंगर ने जनता का दिल जीता उनमें हरेन्द्र चौधरी ( हर्री ) का नाम प्रमुख रहा | उनकी मधुर व आकर्षक आवाज का जादू ऐसा चला कि लोग झूम उठे | कार्यक्रम आयोजक रौनक सोलंकी से जब मुकेश कुमार ऋषि वर्मा ने बात की तो उन्होंने बताया कि कार्यक्रम बहुत ही भव्य तरीके से सम्पन्न हुआ | शासन - प्रशासन ने भरपूर सहयोग किया | कोई अप्रिय घटना नहीं घटी | बस  कार्यक्रम आयोजकों द्वारा रखी गई प्राइवेट सिक्योरिटी वालों ने मीडिया बंधुओं के साथ अभद्रता जरूर की और जिन्हें मंच की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, वे ही मंच पर हावी हो गये, सीधे शब्द...

समाचार

चित्र
प्रेस विज्ञप्ति --------------- युवा साहित्यकार अनजान को मिला "कलम साधक" सम्मान पूर्णिया जिले के कृत्यानंद नगर प्रखंड अंतर्गत जगन्नाथपुर गांव निवासी युवा साहित्यकार व संपादक अतुल मल्लिक "अनजान" को आगरा उत्तर प्रदेश की साहित्यिक संस्था बृजलोक साहित्य कला संस्कृति अकादमी द्वारा साहित्य लेखन हेतु कलम साधक सम्मान से सम्मानित किया गया ।विश्वनाथ दास देहाती अभिनंदन ग्रंथ, अलविदा साल  (साझा काव्य-संग्रह ) ,देहाती दर्शन जैसी किताबों का सफलतापूर्वक संपादन कर चुके हैं अनजान एवं अभी सृजनोन्मुख नामक मासिक ई-पत्रिका का संपादन कर रहे हैं।अनजान की रचनाएं देश के प्रतिष्ठित विभिन्न पत्र- पत्रिकाओं-स्मारिकाओं व बेब पुत्रिकाओं में निरंतर प्रकाशित हो रही है ।इससे पहले भी युवा साहित्यकार अनजान को जन साहित्य सेवा सम्मान, सारस्वत सम्मान, साहित्य साधक सम्मान, सी वी रमण शांति सम्मान से सम्मानित हो चुके हैं, कोसी शिखर सम्मेलन व अखिल भारतीय साहित्य परिषद द्वारा भी अनजान को सम्मानित किया गया है ।अनजान साहित्यिक संगठन देहाती साहित्यिक परिषद का संचालन भी करते हैं।कलम साधक सम्मान से सम्मानित ...

समाचार

चित्र
पांच जनवरी को हाथरस में सपना चौधरी लगायेंगी ठुमके ---------------------------------------------------------------------- मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी हाथरस शहर में पहली बार ठुमके लगायेंगी | खुशी चैरिटेबल फाउंडेशन व खुशी इवेंट के सौजन्य से एक ग्लेमरस शॉ का आयोजन किया जा रहा है | जिसमें सपना चौधरी अपनी हंसीन अदाओं से शहर वासियों का मनोरंजन करेंगी | कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी करली गई हैं और सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशासन ने भी कमर कस ली है | कार्यक्रम आयोजक रौनक सोलंकी ने बातचीत के दौरान बताया कि हमने अपनी सभी तैयारियां पूर्ण करली हैं | प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था के लिए जो मदद मांगी थी वह भी मिल रही है | परन्तु कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया में झूठी खबर फैलाई जा रही है कि सपना चौधरी का उक्त कार्यक्रम रद्द हो गया है | कार्यक्रम कैंसिल नहीं हुआ है | 5 तारीख को निश्चित समय पर ही होगा | किसी भी झूठी अफ़वाह पर ध्यान न दें | आपको बतादें कि आगरा शहर में सपना चौधरी की नो एंट्री चल रही है | इसी का सहारा लेकर सोशल मीडिया पर झूठी खबर फैलाई जा रही है | - मुकेश कुमार ऋषि वर...