समाचार
हाथरस में लगा सपना चौधरी के ठुमकों का तड़का
------------------------------------------------------------
हाथरस | शहर हाथरस में कमला श्री वाटिका में मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने लाइव अपने ठुमकों से ठंडा मौसम हसीन बना दिया | सपना के ठुमको का ऑडियंश के साथ-साथ शासन-प्रशासन ने भी जमकर लुफ्त उठाया | खुशी चेरीटेबल फाउंडेशन के सौजन्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया | कार्यक्रम में देशभर के अन्य गायक व कलाकारों ने भी भाग लिया | लेकिन सपना के बाद जिस कलाकार - सिंगर ने जनता का दिल जीता उनमें हरेन्द्र चौधरी ( हर्री ) का नाम प्रमुख रहा | उनकी मधुर व आकर्षक आवाज का जादू ऐसा चला कि लोग झूम उठे |
कार्यक्रम आयोजक रौनक सोलंकी से जब मुकेश कुमार ऋषि वर्मा ने बात की तो उन्होंने बताया कि कार्यक्रम बहुत ही भव्य तरीके से सम्पन्न हुआ | शासन - प्रशासन ने भरपूर सहयोग किया | कोई अप्रिय घटना नहीं घटी | बस कार्यक्रम आयोजकों द्वारा रखी गई प्राइवेट सिक्योरिटी वालों ने मीडिया बंधुओं के साथ अभद्रता जरूर की और जिन्हें मंच की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, वे ही मंच पर हावी हो गये, सीधे शब्दों में कहें कि सपना के ठुमकों से अपने आपको बचा नहीं पाये | कुलमिलाकर कार्यक्रम सफल रहा |
- मुकेश कुमार ऋषि वर्मा

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें