संदेश

अक्टूबर, 2019 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

समाचार

चित्र
विश्वा शांति मानव सेवा समिति (रजि0) की  निशुल्क शिक्षण संस्थान शाखा शाहदरा पर आज दीपोत्सव  दीपावली  के  पर्व   पर अनिल जैन वरिष्ठ समाजसेवी, अवधेश  यादव जी के द्वारा शाखा में पढ़ने वाले सभी गरीब बच्चों को मिष्ठान वितरित किया।  और साथ ही उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया । और साथ ही  आने वाले समय में सर्दी के लिए स्वेटर एवं बच्चों की पढ़ाई के लिए कॉपी पेन पेंसिल रबर  आदि जैसी लेखन सामग्री  वितरित करने का आश्वासन दिया । और संस्था के लिए तन मन धन से सहयोग कर संस्था  की सेवा करने की बात की।  अनिल जैन जी ने पूछने पर बताया कि वे संस्था के लिए हर संभव सहायता करने का प्रयास करेंगे। विश्व शांति मानव सेवा समिति शिक्षा के क्षेत्र में बहुत अच्छा कार्य कर रही है और समाज के विकास में शिक्षा का बहुत बड़ा योगदान होता है अतः vsms ngo  समाज के विकास हेतु एक अच्छी नींव तैयार कर रहा है। मिष्ठान वितरण करने  हेतु अनिल जैन अवधेश  यादव जी का आभार व्यक्त करते हुए महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शशि स्वरूप  एवं संस्था अध्यक्ष जय...

रचना

चित्र
भोर की महक ------------------ भोर हुई बोल उठी कोयल मतवाली, चहक गई बगिया की डाली - डाली | चमक रही चाँदी सी ओस मनोहर, मन को भाये सुनहरे खट्टे-मीठे बेर | आलू, गोभी, बैंगन, गाजर - मूली, भर जायेगी कृषक की खाली झोली | दे-दे ताल बजे पीपल पात सारी रात, भोर बड़ा निराला इन्द्रधनुष रंगी सात | मोर नाचते खुले नील गगन के नीचे, धनपत खेतों की फसलों को सींचे | दूर - दूर तक फैली भोर की महक, होती बड़ी निराली ग्राम की चहक | - मुकेश कुमार ऋषि वर्मा ग्राम रिहावली, डाक तारौली, फतेहाबाद, आगरा, उ. प्र. 283111

समाचार

चित्र
जनपद आगरा की तहसील बाह जरार में  दीपावली की  पावन पर्व निषाद लोधी कश्यप बिंद महासभा द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बाढ प्रभावित लोगों की सहायता व सहयोग करने वाले ngo व सैकड़ो समाजसेवियों का सम्मान  किया गया।   आयोजन  की अगुवाई अध्यक्ष सुखदेव वर्मा के कर कमलों द्वारा हुई । सम्मान समारोह में सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे , जिनको फूल - माला व साफा पहनाकर स्वागत किया | कार्यक्रम की अध्यक्षता बाबूराम वर्मा जी ने की।तथा आपको बताते चलें कि विगत माह पूर्व चम्बल में आयी बाढ़ ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी थी। ग्रामीणों को अपनी जान बचाने के लिए अपने घर को छोड़कर जंगल के टीलों पर रहना पड़ा।  आपको बता दें कि कई गाँव गाँव तो ऐसे जहां बिमारी पर समय से इलाज न मिलने माल के जान भी चली गई । ऐसे परिवार हेतु संस्था हमेशा सहयोग प्रदान करती रहेगी इस  बात की पुष्टि   अध्यक्ष वर्मा जी ने  की।  इस संस्था में सबसे पहले एनजीओ व समाज सेवी संस्थाएं सबसे आगे रही रही | तथा वहीं पर उपस्थित समाजसेवी विष्णु प्रताप जी ने कहा हमें गर्व है कि अपने ब...

समाचार

चित्र
एक शाम गुमनाम शहीदों के नाम : दीपोत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन ---------------------------------------------------------------------------------- बटेश्वर (आगरा)  | प्राचीन तीर्थधाम बटेश्वर, बाह - आगरा में पावनपर्व दीपावली के शुभ अवसर पर 21000 से अधिक दीपकों से सभी यमुना घाटों को सजाया गया | यह कार्यक्रम आयोध्या की तर्ज पर आयोजित किया गया | इस भव्य कार्यक्रम को कई सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं व समाज सेवी, धर्म सेवीजनों ने आपसी सहयोग से मिलकर सम्पन्न कराया | दीपावली के पावन पर्व पर आयोजित यह कार्यक्रम बृज की काशी बटेश्वर धाम में एक ऐतिहासिक छाप छोड़ गया | दीपोत्सव का यह सफल भव्य कार्यक्रम इस बात का प्रमाण है कि आयोजन समिति ने अत्याधिक परिश्रम किया था, इस हेतु आयोजन समिति कोटि-कोटि बधाईयों की पात्र है | उक्त कार्यक्रम गुमनाम शहीदों को समर्पित किया गया | इसके साथ ही युवा साहित्यकार अवधेश कुमार निषाद को “ युवा साहित्य साधक सम्मान ” मुकेश कुमार ऋषि वर्मा, प्रीतम निषाद ने प्रदान किया | उल्लेखनीय है कि यह सम्मान बृजलोक साहित्य कला संस्कृति अकादमी के सौजन्य से प्रदान किया गया | इनके स...

साहित्यकार परिचय

चित्र
जीवन परिचय ---------------------------- नाम - अवधेश कुमार निषाद “मझवार” जन्म - 05/01/1997 पिता - श्री काशी राम वर्मा जी माता - श्रीमती राम देवी जी शिक्षा - एल.एल. बी.(विधि स्नातक)                          बी.एस.सी.(विज्ञान स्नातक) सी.सी.सी. (कम्प्यूटर),   राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (प्रमाणपत्रीय  दो वर्षीय कोर्स),  युवा साहित्य साधक रत्न. सैकड़ों रचनाएं पत्र-पत्रिकाओं, संकलनों, इंटरनेट में प्रकाशित अप्रकाशित - करीब 20 पाण्डुलिपियां गद्य-पद्य में सम्मान- 15 से अधिक सम्मान पत्र - प्रशस्ति पत्र प्राप्त रुचियां -अभिनय, पत्रकारिता, चित्रकारी, लेखन आदि | (कई फिल्मों, लघुफिल्मों, अलबमों में अभिनय, कई न्यूज पेपरों में पत्रकारिता व स्वतंत्र पत्रकारिता |) विशेष -कई स्वलिखित लघुकथाओं पर शॉर्ट फिल्मों का निर्माण सदस्य - साहित्यिक, सामाजिक, धार्मिक, राजनैतिक संगठनों में सदस्य व पदाधिकारी (अवैतनिक) संचालक - वीर एकलव्य सेवा समिति (आगरा) उ.प्र. अध्यक्ष - वीर एकलव्य सेवा समिति...

स्मारिका हेतु रचनाएं आमंत्रित हैं

चित्र
सभी साहित्यकारों के लिए सुनहरा अवसर वीर एकलव्य सेवा समिति के सौजन्य से प्रस्तावित स्मारिका.... युवा धड़कन ......... में प्रकाशन हेतु आपकी रचनाऐं (गीत, गजल,मुक्तक, कविता, दोहा छन्द, लघुकथा, लेख आदि) आमंत्रित है । इच्छुक रचनाकार अपनी श्रृेष्ठ रचनायें जल्द से जल्द इस ई-मेलपर भेजें । avadheshkumar789@gmail.com 1 :- प्रकाशन के बाद प्रत्येक रचनाकार को 1पुस्तक, सम्मान पत्र विमोचन कार्यक्रम में उपस्थित होने वालों को उसी समय एवं अनुपस्थित रचनाकारों को डाक/कोरियर द्वारा भेजी जायेंगीं । 2 :- रचनायें मौलिक होनी चाहिए  तथा रचनाकार को मौलिकता प्रमाण पत्र के साथ रचनायें भेजना है जिससे काँपी राइट का उल्लंघन न हो,। भविष्य में किसी प्रकार का विवाद के लिए प्रकाशन की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी | 3 :- अधूरी व अस्पष्ट रचनायें मान्य नहीं होंगीं । 4 :- प्रकाशन सामग्री व परिचय हिन्दी में टाइप किया हुआ होना चाहिए । 5 :- प्रत्येक रचनाकार को चयन के बाद मेल या फोन द्वारा सूचित किया जायेगा | 6:- 300 रुपये प्रति पृष्ठ के हिसाब से सहयोग शुल्क भेंजे | 7:- विज्ञापन 400 रुपये ब्लेक एंड व्हाइट 8:- खाता ड...

समाचार

चित्र
मि. मिस एण्ड मिसेज यूनीवर्स 2019 कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न ------------------------------------------------------------------------ - मुकेश कुमार ऋषि वर्मा आगरा | होटल ओरियंट ताज में खुशी ईवेंट व खुशी चेरीटेबिल फाउंडेशन की ओर से मि. मिस एवं मिसेज यूनीवर्स - 2019 के कार्यक्रम का बडी भव्यता के साथ आयोजन किया गया | इस कार्यक्रम में पंजाबी गायक व अभिनेता जस्सी गिल व बबल राय ने अपने पंजाबी गानों से उपस्थित सैकड़ों लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया और सेलीब्रिटी के तौर पर प्रियंक शर्मा व अनमोल चौधरी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई | इसके साथ ही तमाम प्रतिभागी मॉडलों ने अपनी दिलकश अदाओं से दर्शकों का दिल जीत लिया और नन्हें - नन्हें बच्चों का करतब तो बहुत ही काबिले तारीफ रहा | कार्यक्रम आयोजक रौनक सोलंकी ने बताया कि हमारा यह कार्यक्रम उम्मीद से भी अधिक सफल रहा | हमने देशभर की प्रतिभाओं को प्रेम की नगरी आगरा में एक खुला मंच प्रदान किया है | वहीं प्रतियोगिता में मिसेज यूनीवर्स क्लासिक कैटेगरी का खिताब संगीता भुदलाकोटी के नाम रहा, मिसेज यूनीवर्स प्लेटिनम कैटेगरी का ख़िताब तपस्या के नाम रहा...

लघुकथा

चित्र
मिटटी के दीपक - लघु कथा --------------------------------- दीपावली के त्यौहार की वजह से एक दिन पहले अपने कार्यालय से उपेंद्र सिंह चौहान जी से जल्दी घर जाने के लिए मैं अनुमति लेकर घर के लिए निकल गया।  मैंने फतेहाबाद के लिए बस पकड़ी, लेकिन बस में त्यौहार की वजह से सीट ना मिल सकी और उपर से किराया पूरा पैंतीस रुपए लगा। मैंने सोचा कोई बात नहीं घर जल्दी पहुंचना है। जैसे ही बस फ़िरोज़ाबाद चौराहे के नजदीक पहुंची, तो मैंने बस के ड्राइवर साहब को इशारा किया कि साहिब बस को रोक कर चलना। उन्होंने मेरी तरफ देखते हुए बस को रोक दिया। और फिर क्या झटसे मैं अपना बैग लेकर उतर गया। जैसे ही मुझे मेरे बचपन की याद आ गई। वह याद मिट्टी के दिए(दीपक) थे। जो दिवाली के दिन उनमें  तेल भरकर घर की छत की दीवारों पर सजोते हैं। मैं उन्हें खरीदने के लिए बड़ा उत्साहित हुआ। मिट्टी के दीपक एक 75 वर्ष के बूढ़े बाबा बेच रहे थे। मैंने पूछा बाबा जी क्या भाव है। उन्होंने कहा बेटा 60 रुपए के सैकड़ा, मैंने कहा बाबा जी सौ दीपक पैक कर दीजिए। उन्होंने पैक कर मेरे हाथ में थमा दिए। मैंने बाबा जी को साठ रुपए दिए। चलने से पहले ...

साहित्यिक सूचना

चित्र
बृजलोक साहित्य कला संस्कृति अकादमी -------------------------------------------------- सम्मानित महानुभाव - 420/1- श्री सुवास दीपक जी  (श्रेष्ठ साहित्य साधक सम्मान) - गंगटोक, सिक्किम, 421/2- डॉ. अर्पण जैन अविचल जी (" ") - इंदौर, म. प्र., 422/3- श्री मानव नागर जी (सम्पादक रत्न) - दिल्ली, 423/4- श्री षैजू के. जी (शोध गौरव सम्मान) - कोची, केरल, 424/5- डॉ (श्रीमती) निर्मल सिंहल जी (साहित्य ज्योति सम्मान) - नई दिल्ली, 425/6- डॉ. भिनसेंट एक्का जी (सम्पादक रत्न) - नई दिल्ली, 426/7- श्री चन्द्र भरद्वाज जी (श्रेष्ठ साहित्य साधक) - मुंबई, महाराष्ट्र, 427/8- श्री जीतेन्द्र जितांशु जी (सम्पादक रत्न) - कोलकाता, प. बं., 428/9- डॉ. विनय विद्यालंकार जी (" ")- देहरादून, उ. ख., 429/10- श्रीलेखा के. एन. जी (साहित्य ज्योति सम्मान) - इदुक्की, केरल, 430/11- डॉ विजय महादेव गाडे जी (साहित्य साधक) - सांगली, महाराष्ट्र, 431/12- डॉ प्रवीण कुमार चौगले जी (" ") - " " 432/13- श्री कृष्ण कुमार कनक जी (संपादक रत्न) - फिरोजाबाद, उ. प्र., 433/14- श्री राम नरायण सा...

रचना..

चित्र
दीपोत्सव ------------ जगमग रोशन हो हर घर मिले नव आशा खील-बतासा दीपोत्सव का त्यौहार पावनपर्व दीपावली | फसलों से महका है परिवेश कृषक भाग्य जगे नई उमंग, नई तरंग थोड़े से पटाखे बस थोड़ी सी आतिशबाजी दीपोत्सव का त्यौहार पावनपर्व दीपावली | प्यार-स्नेह से मिलो गले बहे मंद-मंद शीतल समीर करो नव सृजन देती यही संदेश नूतन संकल्प लेकर मनाओ दीपों का त्यौहार पावन पर्व शुभ दीपावली | - मुकेश कुमार ऋषि वर्मा ग्राम रिहावली, डाक तारौली, फतेहाबाद, आगरा, 283111

समाचार

चित्र
एक दिवसीय संगोष्ठी कार्यक्रम में विश्वशांति विषय पर गहन चिंतन किया गया ---------------------------------------------------------------------------- आगरा | न्यू बाल भारती पब्लिक स्कूल,ट्रांस यमुना कॉलोनी (आगरा) में विश्व शांति मानव सेवा समिति (रजि0) के तत्वावधान में विश्वशांति व सामाजिक जागरूकता अभियान हेतु विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया । जिसमें सभी  स्वयंसेवकों  ने अपने-अपने विचार रखें । कार्यक्रम का संचालन जय किशन सिंह एकलव्य द्वारा किया गया । विश्व शांति मानव सेवा समिति की महिला मोर्चा अध्यक्ष एकता जैन के द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का विचार रखा गया इसके लिए संस्था ने अग्रिम रणनीति तैयार की साथ ही समाजसेवी सुखदेव वर्मा  संस्था के संरक्षक  द्वारा बताया गया कि शिक्षा सफलता की वह कुंजी है जिससे प्रत्येक तिजोरी का ताला खोला जा सकता है, उन्होंने शिक्षा पर जोर देते हुए अपने वक्तव्य में शिक्षा के प्रचार प्रसार के लिए अपनी नीति बतायी। कार्यक्रम में उपस्थित संस्था के सभी सदस्यों ने सामाजिक जागरूकता अभियान के लिए संकल्प लिया और पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, ...

समाचार

चित्र
बृजभाषी अलबम - लूडो खैलूँगी की शूटिंग सम्पन्न ------------------------------------------------------------ आगरा | जनपद आगरा के गाँव नगला बैहड़ में अंजली डिजिटल स्टूडियो एवं अंजली कैसेटस् के बैनर तले बृजभाषी अलबम - लूड़ो खैलूँगी की शूटिंग की गई | उक्त अलबम के निर्माता - निर्देशक बौबी राजपूत व महेश भारती हैं | कैमरामैन मुकेश कुमार ऋषि वर्मा हैं और लाइन प्रोड्यूसर गिरिराज जादौन हैं | लूडो खैलूँगी में शानदार अभिनय किया है शिवांगी भारद्वाज व महेश भारती ने, सहकलाकार हैं मुकेश कुमार ऋषि वर्मा व आर. पी. | अपनी मधुर आवाज से लूडो खैलूंगी अलबमरूपी गुलदस्ता मंहकाया है भोलेन्द्र शास्री, लेखराज गुर्जर, अमर सिंह मस्ताना ने | विशेष सहयोग रहा सुरेश वर्मा (चाचीपुरा वाले), सूर्य प्रकाश ( एस. पी.), मुरारी लाल वर्मा, बंटी राजस्थानी, व छोटेलाल का, मीडिया पार्टनर की भूमिका निभाई है - देश की मशहूर व प्रगतिशील संस्था बृजलोक साहित्य, कला, संस्कृति अकादमी ने, कुलमिलाकर अंजली कैसेट म्यूजिक कम्पनी का कार्य काबिले तारीफ है | प्रस्तुति :- मुकेश कुमार ऋषि वर्मा

रचना

चित्र
गूंगी आवाज --------------- आज भी दबाई और कुचली जा रही है उनकी आवाज जो जी रहे हैं हाशिए पर उनकी गरीबी घटने के वजाय बढती ही जा रही है | जुल्म-सितम अभी खत्म नहीं हुए घाव पूरी तरह से अभी भरे नहीं और मरहम की जगह नमक छिड़का जा रहा है | उनकी सिसकियां अभी खत्म नहीं हुई उनकी आवाज नहीं निकलती क्योंकि बड़ी क्रूरता के साथ सदियों से आज तक दबाई गई है उनकी आवाज ! इसीलिए तो गूंगी आवाज बनकर रह गई है उनकी आवाज | - मुकेश कुमार ऋषि वर्मा ग्राम रिहावली, डाक तारौली गूजर, फतेहाबाद, आगरा, 283111

#रचना

भ्रष्टाचार  ----------- भ्रष्टाचार बन गया शिष्टाचार  भुखमरी-गरीबी का गरम बाजार  सरकारी योजनाओं का व्यापार  लालफीताशाही का अत्याचार  जनतंत्र बन गया आज मजाक,  संसद में जा बैठे चोर हजार  कुर्सी की खींचतान में नेताओं ने  प्यारे भारत की अवाम दी मार  हे! सुभाष,भगत, बिस्मिल, असफाक  कब होगा भारत भू पर सच्चा उजियार  फैला साम्राज्य पाश्चात्य संस्कृति का  भारतीय संस्कृति में हो गया अंधियार  पग-पग पर बैठा दानव रुपी भ्रष्टाचार  आज गई बीच चौराहे पे इंसानियत हार  खाकी बेशर्मी से चंद सिक्कों के लिए  हमने देखी टप-टप टपकाते हुए लार  भ्रष्टाचार बन गया अब तो शिष्टाचार  आम आदमी जाये कहाँ किस द्वार ?  - मुकेश कुमार ऋषि वर्मा  ग्राम रिहावली, पो. तारौली गूजर,  फतेहाबाद, आगरा, 283111

#लघुकथा

चित्र
लघुकथा - जंगल की इज्जत  ------------------------------ ----- सारा आदिवासी समुदाय फ़ॉरेस्ट ऑफिसर के अत्याचारों से कराह रहा था | वो जब भी जंगल में राउंड मारने आता, तब ही उसे एक नई लड़की चाहिए होती | जंगल की इज्ज़त खतरे में पड़ गई | इस बार उसकी नजर हिरनो पर पड़ी | हिरनो साँवली जरूर थी, पर उसके जैसा सुंदर - भरा हुआ बदन शायद ही पूरे आदिवासी समुदाय की किसी लड़की का हो | उसकी सुंदरता पर लट्टू होकर ही फिल्मनिर्माता रघुवर कपूर ने उसे अपनी आगामी फिल्म ऑफर की थी, परन्तु हिरनो अपना गाँव नहीं छोड़ना चाहती थी और इसी वजह से उसने रघुवर कपूर का ऑफर ठुकरा दिया | खैर रघुवर कपूर अपना प्रोजेक्ट पूरा करके मुंबई चले गये और जाते-जाते अपना कार्ड दे गये, ताकि जब कभी हिरनो का मन फिरे तो वह सीधे मुंबई चली आये | लेकिन हिरनो का मन कभी फिरा नहीं | देर रात चार-पाँच जल्लाद खाकी पहने, नकाब से चेहरा ढके हिरनो की झोपड़ी में कूद गये और उसे जबरन उठाकर फोरेस्ट ऑफीसर के सामने पटक दिया | सारी रात सरकारी गैस्ट हाउस हिरनो की दर्दभरी चीखों से गूंजता रहा | सुबह उसकी लाश झरने के पानी में तैरती हुई देखी गई... | ...

काव्य रचना

चित्र
मैं भी किसान हूं बेटा किसान का करता हूँ फ़िकर बेफिक्रे जहान का मिट्टी की गोद में पला हूं सर्दी गर्मी बारिश में ढला हूं फसलों की रखवारी करता हूँ चिड़ियों सा पेड़ो पर चहका करता हूँ मैं भी पंछी हूं पेड़ो का अन्नदाता नस्लों का मैं भी किसान हूं बेटा किसान का #सारस्वत 16102019 नोट:- यह रचना सम्मानित भाई जी टी एम मोहन सारस्वत जी (शामली) की है |

लघुकथा

चित्र
लघुकथा - पश्चाताप के आँसू ------------------------------------ विनय प्रताप का नया-नया तबादला हुआ था | यह शहर उसके लिए बिल्कुल नया था | दोपहर को चाय पीने के लिए अपने कार्यालय के ठीक सामने वाली रामू टी स्टॉल पर एक कप चाय का आर्डर देने ही वाला था कि उसकी नजर बस स्टॉप की बैंच पर बैठी जानी-पहचानी सी एक बूढी औरत पर चली गई | पास जाकर देखा तो विनय एकदम से पहचान गया | ‘माता जी आप यहाँ कैसे... आगरा घूमने आई हैं? आकाश के साथ आई हैं, कहाँ है वो... क्या कोई सामान लेने गया है?’ एक ही सांस में विनय ने तमाम प्रश्न माताजी से कर डाले | माताजी विनय के सवालों के जवाब देने की वजाय उलटे फूट-फूटकर रो पडीं | किसी तरह विनय ने माताजी को धैर्य बँधाया और उन्हें अपने साथ घर ले गया | घर पर माताजी ने पूरा घटना क्रम विनय प्रताप को बता दिया | विनय को बड़ा आश्चर्य हुआ कि उसका लंगोटिया यार आकाश इतना गिरा हुआ काम भी कर सकता है | अगले ही दिन माताजी को साथ लेकर विनय अहमदाबाद चला गया | केन्द्र सरकार का प्रथम श्रेणी आफिसर आकाश अपने बड़े से बंगले के गार्डन में विदेशी कुत्ते से खेल रहा था | तभी उसकी नजर अपनी माँ पर पड...

समाचार

चित्र
आर्य समाज आगरा का वार्षिकोत्सव सम्पन्न ---------------------------------------------------- आगरा | आर्य समाज आगरा के समस्त सन्यासियों, वानप्रस्थीयों, आचार्यों, नैष्ठिक ब्रह्मचारियों व सम्मानित सहयोगियों-दानदाताओं के सौजन्य से वार्षिकोत्सव का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आर्य समाज भवन, कमला नगर में मनाया गया | कार्यक्रम में आचार्य वेदप्रकाश जी श्रोत्रिय (दिल्ली) व सुश्री अंजलि आर्या (हरियाणा) मुख्यरुप से आमंत्रित विद्वान रहे | इस चार दिवसीय कार्यक्रम में यज्ञ, वेदकथा, विद्वानजनों के प्रवचन, भजन आदि के कार्यक्रम सम्पन्न हुए | सभी दिनों में शाम को ऋषि लंगर की भी व्यवस्था की गई | कार्यक्रम में मौजूद रहे आचार्य विश्वेन्द्रार्य (पुरोहित), परमवीर आर्य, अनिकेत आर्य, राजवेन्द्र आर्य आदि | प्रस्तुति :- मुकेश कुमार ऋषि वर्मा

कविता

चित्र
भ्रष्टाचार ----------- भ्रष्टाचार बन गया शिष्टाचार भुखमरी-गरीबी का गरम बाजार सरकारी योजनाओं का व्यापार लालफीताशाही का अत्याचार जनतंत्र बन गया आज मजाक, संसद में जा बैठे चोर हजार कुर्सी की खींचतान में नेताओं ने प्यारे भारत की अवाम दी मार हे! सुभाष,भगत, बिस्मिल, असफाक कब होगा भारत भू पर सच्चा उजियार फैला साम्राज्य पाश्चात्य संस्कृति का भारतीय संस्कृति में हो गया अंधियार पग-पग पर बैठा दानव रुपी भ्रष्टाचार आज गई बीच चौराहे पे इंसानियत हार खाकी बेशर्मी से चंद सिक्कों के लिए हमने देखी टप-टप टपकाते हुए लार भ्रष्टाचार बन गया अब तो शिष्टाचार आम आदमी जाये कहाँ किस द्वार ? - मुकेश कुमार ऋषि वर्मा ग्राम रिहावली, पो. तारौली गूजर, फतेहाबाद, आगरा, 283111

समाचार

चित्र
विश्व शांति मानव सेवा समिति   ने धूमधाम से  मनाई  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का 150वीं  जयंती  विश्व शांति मानव सेवा समिति (रजि0) आगरा उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में विश्व शांति मुक्ति दूत  त्याग की मूर्ति सच्चाई के पथ प्रदर्शक राष्ट्रपिता  महात्मा  गांधी जी व भारत के पूर्व प्रधानमंत्री सादगी के प्रतीक लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के  उपलक्ष्य में vsmss ngo agra निशुल्क प्रशिक्षण संस्थान की शाखा  शाहदरा  स्थित प्रजापति चौपाल पर बाल सभा व सांस्कृतिक कार्यक्रम  के साथ स्वच्छता अभियान कार्यक्रम किया स्वच्छता अभियान किया गया ।  कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपने -अपने कहानी ,कविता व चुटकुला से सबका मन मोह लिया । कार्यक्रम का संचालन जय किशन सिंह 'एकलव्य' द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम में वक्ता रहे राकेश वर्मा , राजू गोला ,मोहर सिंह, नितिन प्रजापति, बॉबी निषाद ने लाल बहादुर शास्त्री व महात्मा गांधी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनसे प्रेरणा लेने का प्रण  कर सच्चाई का रास्ता अपनाने की अपील की इसमें लकी कनौजिया, ...

लघुकथा

मंत्रीजी की आत्मा ----------------------- बड़े से बड़ा घोटाला, लूटमार, दंगा, अशांति जैसे तमाम राष्ट्र विरोधी कार्यो में रिकार्ड बना चुके मंत्रीजी देररात चलबसे | उनके जीते जी कोई कानून-अदालत उनका बाल भी बाँका नहीं कर पाया, जब भी उनपर कानूनी शिकंजा कसा जाता वे गंभीर हालत में बड़े-बड़े आलीशान अस्पतालों की लम्बी यात्रा पर चले जाते और इस तरह वे जनता की सेवा का मेवा पाते रहे | मंत्रीजी को मरे हुए पूरे चार दिन हो गये | उनकी आत्मा का कोई सुराग नहीं मिल रहा था | यमदूत बड़े परेशान कभी मंत्रीजी के निवास पर तो कभी उनके कार्यालय में खूब खोज खबर लगाई पर उनकी आत्मा का कोई पता - ठिकाना नहीं मिल पाया | थकहार कर सभी यमदूत यमलोक वापिस लौट गये | वहाँ धर्मराज ने सभी यमदूतों को फटकार लगाई और क्रोध में तिलमिलाकर चित्रगुप्त पर टूट पड़े | बेचारा चित्रगुप्त यमराज जी के पैर पकड़कर गिड़गिड़ाया - ‘महाराज हम सबसे कोई बड़ी भारी भूल हुई है | ऐसा पहलीबार हुआ है कि एक भारतीय नेता की आत्मा ने हमारे सारे सिस्टम को चूना लगा दिया | सुना तो था कि भारतीय नेता बड़े चालाक होते हैं, पर इतने चालाक होते हैं, आज देख भी लि...

साहित्यिक समाचार

चित्र
एक सौ एक साहित्यकार हुए सम्मानित ------------------------------------------------ चरखी दादरी | हरियाणा प्रांत की प्रगतिशील साहित्यिक संस्था निर्मला स्मृति साहित्यिक समिति - चरखी दादरी द्वारा सरस्वती विद्या विहार के सभागार में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया | कार्यक्रम में देश-विदेश के एक सौ एक कलमकारों को सम्मानित किया गया | इसी कड़ी में जनपद आगरा निवासी मुकेश कुमार ऋषि वर्मा को उनकी साहित्यिक सेवाओं के लिए “ निर्मला स्मृति युवा साहित्य सम्मान - 2019 ” प्रदान किया गया | संस्था अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार मंगलेश जी ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में कई प्रतिष्ठित साहित्यकारों की नवीन प्रकाशित क्रतियों का लोकार्पण भी किया गया | कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिष्ठित साहित्यकार महानुभाव  प्रो. रुपदेव गुण, प्रो. नरेश मिश्र, डॉ. नरेश कुमार सिहाग, डॉ. रामनिवास मानव, संदीप जोशी, डॉ. दिग्विजय शर्मा (आगरा) आदि | कुलमिलाकर कार्यक्रम पूर्णतः सफल रहा | प्रस्तुति -: कार्यकारी अध्यक्ष बृजलोक अकादमी