साहित्यिक समाचार

एक सौ एक साहित्यकार हुए सम्मानित
------------------------------------------------
चरखी दादरी | हरियाणा प्रांत की प्रगतिशील साहित्यिक संस्था निर्मला स्मृति साहित्यिक समिति - चरखी दादरी द्वारा सरस्वती विद्या विहार के सभागार में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया | कार्यक्रम में देश-विदेश के एक सौ एक कलमकारों को सम्मानित किया गया | इसी कड़ी में जनपद आगरा निवासी मुकेश कुमार ऋषि वर्मा को उनकी साहित्यिक सेवाओं के लिए “ निर्मला स्मृति युवा साहित्य सम्मान - 2019 ” प्रदान किया गया |

संस्था अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार मंगलेश जी ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में कई प्रतिष्ठित साहित्यकारों की नवीन प्रकाशित क्रतियों का लोकार्पण भी किया गया |

कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिष्ठित साहित्यकार महानुभाव  प्रो. रुपदेव गुण, प्रो. नरेश मिश्र, डॉ. नरेश कुमार सिहाग, डॉ. रामनिवास मानव, संदीप जोशी, डॉ. दिग्विजय शर्मा (आगरा) आदि | कुलमिलाकर कार्यक्रम पूर्णतः सफल रहा |

प्रस्तुति -: कार्यकारी अध्यक्ष
बृजलोक अकादमी

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रचना

#खबर

समाचार