संदेश

अप्रैल, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

#आशीष प्रताप साहनी

चित्र
 नहीं रहा ख़ुदा से आस, बुझ रहे जलते चिराग़। कब कौन दीपक बुझ जाए, नहीं रहा वक्त पर विश्वास। एक एक कर उजड़ रहा है, मानव जगत का स्तंभ। कब क्या कसूर हुआ, घुट घुट कर झेल रहें हैं दंश।   आंखों के तारे ओझल हो रहे, मिट रहा जीवन का व्यास। पल पखवारे में घट रही घटना, जनमानस हो रहा है हताश। चल रहीं क्षीण हवा ये कैसी, कब ये करवट बदल रहा। खुशियों के आंगन  अब, मातम में मंजर बदल रहा।   टूट  हैै रहा मन अब सबका, प्रलय जगत का देख रहे हैं। किसको कौन ढाढस बद्धाये, कुटुंब  को जग से खो रहे हैं।  माताओं के कांधे से उठ रही,  जवां बेटों की लाश।  कब बदलेगा वक्त त्रस्त ये, कब सामान्य होगा ये हालात। नहीं रहा ख़ुदा से आस, बुझ रहे जलते चिराग़। कब कौन दीपक बुझ जाए, नहीं रहा वक्त पर विश्वास। आशीष प्रताप साहनी भीवा पार भानपुर बस्ती उत्तर प्रदेश 272194 8652759126

#Pratik_chhalani

चित्र
 *राही*  सन्नाटा छा गया था, सबसे दूर जाकर, शांति मिली पल भर कि, पर याद बहूत आई, कुछ ही तो लोग थे, जिनसे बात कर, लगता की मैं अकेला नहीं हूँ, कभी सन्नाटा अच्छा लगा, तो कभी कुछ लोग, ये सोचते सोचते, आँखे नम जरूर होती है, कि कुछ अभी मेरे साथ है, कुछ दूर होकर भी, दिल के बहुत करीब है, सन्नाटा अच्छा लगता है, जब साथ हो सब करीबी अपने पास मैं सोचता चला गया, क्या हुआ था जो मैं, न ही रोक सका, न ही रूक सका, न ही खो सका, न खोने दे सका, मैं सोचता चल दिया, एक ऐसे राह पर, जहाँ कही साथ न मिल सकेगा, मै फिर सोचता चल दूँगा, मंजिल का पता नहीं, राह भी अनजान, क्या हुआ हैं जो , मैं सोचता ही चला गया हर राह है अलग, जाने क्या कीस मोड़ पर, हर राह है अलग, जाने क्या उस छोर पर, राह चुनें तो कौनसी, हर मोड़ पर है मुश्किलें, उनसे लड़ कर करनी जो है जीत उसपें, हैं गर्व हमें हर राही पर जो पहुंच गए अपने छोर पें, हर मोड़ पर है मुसीबतों का सैलाब, राही ढूंढे एक राह, राह एक ऐसा जिस पे चल न सके सभी, राही ऐसा जो रहें कर्तव्यनिष्ठ, राह ऐसा जो रहे सत्य के मार्ग पर स्थित, राही रहे हमारे जवान जैसे, राह जो उनकी रही है एक, चाहते ह...

#डा. जियाउर रहमान जाफरी

चित्र
 [30/4, 3:58 am] +91 99348 47941: डोलियों से  ------- -डा जियाउर रहमान जाफरी  जनाज़े      जा रहे हैं  डोलियों से  कि वो   मारी गईं    हैं गोलियों से  अगर   वो लोग   भी शादी करेंगी  कहेंगी कुछ न  वो हमजोलियों से  अदालत    भी ख़डी तकती रहेगी  वो मुझको    मार देगा बोलियों से  अमीरे  शहर   से परहेज़     करना  जो चाहो     मांग लेना झोलियों से  बड़े दिन बाद ये    मुमकिन हुआ है  ग़ज़ल निकली है अब अठखेलियों से  समझ अब मैं   गई हूं अपनी ताक़त  निकल जाऊंगी   अब मैं  बेड़ियों से  रगड़  कर बढ़ रहा      हूं हौसला है  पहुंच   जाऊंगा   ज़ख़्मी एड़ियों से  मैं घर से जा रही  अल्लाह हाफ़िज़  बचा   लेना   हमें तुम भेड़ियों     से  ---------------- स्नातकोत्तर हिन्दी विभाग  मिर्ज़ा ग़ा...

साहित्यिक सूचना

चित्र
 #निशुल्क *डिजिटल साहित्य साधना कार्यक्रम* -------------------------------------------- गद्य-पद्य में रचनाएं भेज सकते हैं। आप किसी भी विषय पर लेखन सामग्री भेजने के लिए स्वतंत्र हैं । - रचनाएं ब्लाॅग #ऋषि_की_दुनिया पर प्रकाशित की जायेंगी । विशेष:- जो सहभागी प्रशस्ति पत्र अपने निवास स्थान पर डाक/कोरियर से प्राप्त करना चाहते हैं तो डाक/कोरियर + पैकिंग शुल्क 60 रुपये उन्हें स्वयं वहन करना होगा । इसके साथ ही प्रथम , द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त कर्त्ताओं को 100 रुपये कीमत का सत् साहित्य उपहार स्वरुप व संस्था की वार्षिक सदस्यता, परिचय पत्र प्रदान किया जाएगा ।  आप अपनी प्रविष्ठियां व्हाट्सएप नं. 9627912535 पर भिजवाएं  ✉️ पूर्ण डाक पते सहित ...  अगर सम्मान पत्र प्राप्त करना चाहते हैं तो  शुल्क सिर्फ संस्था के एकाउंट में ही प्रेषित करें- ब्रजलोक अकादमी   खाता - 39535989949 IFSC code - SBIN0001261 अंतिम तिथि- 16/05/2021

#सम्मानार्थ_सूचना

चित्र
 साहित्यकार सम्मान समारोह 2021 हेतु प्रविष्टियाँ आमंत्रित * संस्था बृजलोक अकादमी अखिल भारतीय स्तर पर गुरु पूर्णिमा पर्व के पावन पर्व पर सम्मानार्थ विभिन्न प्रविष्टियाँ आमंत्रित करती है । (1) कविता संग्रह (गीत, गजल, छंद, नई कविता) (2)  व्यंग्य संग्रह (गद्य में) (3) लघुकथा संग्रह (4) उपन्यास, कहानी संग्रह, (5) लेख संग्रह, (6) शोध लेख आदि |  प्रकाशित पुस्तकें प्रविष्टि के रूप में भेजी जा सकती है। अथवा प्रकाशित रचनाओं की छाया प्रतियां भी मान्य | प्रत्येक विधा में आकर्षक सम्मानोपाधि प्रशस्ति पत्र और संस्था सदस्यता परिचय पत्र प्रेषित किये जायेंगे। प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त कर्ताओं को  प्रोत्साहन राशि व आकर्षक सम्मानोपाधि प्रशस्ति पत्र आदि डाक से प्रेषित किये जायेंगे। उपर्युक्त सम्मानों हेतु पुस्तक प्रति,  3 रंगीन फोटो, विस्तृत परिचय और पंजीकरण शुल्क 150 रुपये, 20 जुलाई 2021 से पूर्व निम्न पते पर भेज सकते हैं। - मुकेश कुमार  बृजलोक अकादमी  ग्राम रिहावली, पो. तारौली गूजर, फतेहाबाद, आगरा 283111 उ. प्र. मो. 9627912535 Email-mukesh123idea@gmail.com