संदेश

जून, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

# शोध आलेख

चित्र
 लघु शोध आलेख : कबीरदास एक रहस्यमयी लोकोपदेशक ______________________________ इस सुंदर जग को ईश्वर ने बड़े ही प्रेम से बनाया है । जगत में भिन्न-भिन्न जीव जंतु ईश्वर का अद्भुत निर्माण हैं । परंतु सबसे अलग जो निर्माण ईश्वर ने किया है, वह  मनुष्य नामक प्राणी का है । संसार में प्रत्येक प्राणी की एक सीमित क्षमता है । लेकिन मनुष्य असीम क्षमता वाला प्राणी है । मनुष्य ने अपना विकास एक निश्चित समय सीमा से कहीं ज्यादा किया है । कुछ मनुष्य इंसान के भेष में शैतान होते हैं और कुछ मनुष्य देवता तुल्य होते हैं । शुरू से ही प्रकृति का नियम रहा है कि दिन-रात, धर्म- अधर्म, सुख-दुख, शैतान- इंसान हमेशा साथ-साथ फले -फूले हैं । इनमें कभी बनती नहीं और ये कभी एक दूसरे से अलग भी नहीं हो सके हैं । अगर हम इंसानों की बात करें तो इनमें बहुत बड़े-बड़े अवतार पुरुष पैदा हुए हैं । उन्हीं में से एक हैं कबीर ! कबीर अपने युग के सबसे बड़े लोकोपदेशक रहे हैं । उनका साहित्य अमर है । कबीर का जन्म विक्रमी संवत 1455 (सन-1398 ई.) वाराणसी में हुआ था । उनकी मृत्यु विक्रमी संवत 1551 (सन्- 1494 ई.) मगहर में हुई थी । कबीर साहे...

#रचनाएं आमंत्रित हैं

 #सभी_साहित्यकारों_के_लिए_सुनहरा_अवसर *वीर एकलव्य सेवा समिति* के सौजन्य से प्रस्तावित  स्मारिका.... *युवा धड़कन* अंक-२ के लिए .........  प्रकाशन हेतु आपकी रचनाऐं (गीत, गजल,मुक्तक, कविता, दोहा छन्द, लघुकथा, लेख आदि) आमंत्रित हैं । इच्छुक रचनाकार अपनी श्रृेष्ठ रचनायें जल्द से जल्द इस ई-मेलपर भेजें । avadheshkumar789@gmail.com 1 :- प्रकाशन के बाद प्रत्येक रचनाकार को 1 प्रति, सम्मान पत्र विमोचन कार्यक्रम में उपस्थित होने वालों को उसी समय एवं अनुपस्थित रचनाकारों को डाक/कोरियर द्वारा भेजी जायेंगी । 2 :- रचनायें मौलिक होनी चाहिए  काॅपी राइट का उल्लंघन न हो । 3 :- अधूरी व अस्पष्ट रचनायें मान्य नहीं होगीं । 4 :- प्रकाशन सामग्री व परिचय हिन्दी में टाइप किया हुआ होना चाहिए । 5 :- प्रत्येक रचनाकार को चयन के बाद मेल या फोन द्वारा सूचित किया जायेगा | 6:- 300 रुपये प्रति पृष्ठ के हिसाब से सहयोग शुल्क भेंजे | 7:- विज्ञापन 400 रुपये ब्लेक एंड व्हाइट  8:- खाता डिटेल  खाता संख्या :- 32594582233 IFSC CODE SBIN0001261 *अवधेश कुमार निषाद* सम्पर्क :- 8057338804, 9627912535 सहयोग ...

#पुस्तक समीक्षा

चित्र
 पुस्तक परिचय :  कालेश्वर ज्योति एक उत्कृष्ट कृति ------------------------------------------ संकलन - कालेश्वर ज्योति हिन्दी साहित्य के अनेक लेख और काव्य रचनाओं का सांझा संकलन है। जिसमें नवीन साहित्यकार एवं वरिष्ठ साहित्यकारों के द्वारा अनेक विधाओं के माध्यम से विचारों का संयोजन किया गया है। संपादक - मुकेश कुमार ऋषि वर्मा  के द्वारा कड़ी मेहनत के फलस्वरूप हिन्दी साहित्य जगत में उत्कृष्ट स्थान हासिल किया है। लघु रचनाएं भावपूर्ण हैं । सांझा संकलन - कालेश्वर ज्योति युवाओं और आमजन का दिल जीत रहा है। जितना लघु यह संकलन है, उतनी ही उच्चकोटि की रचनाएं इसमें संकलित हैं। संकलन की मुख्य भूमिका प्राचीन धार्मिक स्थल कालेश्वर मंदिर के इतिहास और वर्तमान की परिस्थितियों के संबंध में स्थिति को उजागर करती है।  कालेश्वर मंदिर प्रचीन कालीन बटेश्वर धाम के समकालीन माना जाता है, हालांकि इस संबंध में सटीक जानकारी किसी को नहीं है । इसके बारे में तमाम भ्रामक बातें फैली हुई हैं। यह प्राचीन मंदिर आगरा जिले के तहसील फतेहाबाद के रिहावली नामक गांव में यमुना नदी के तट पर स्थित है। प्राचीन धरोहर काल...