लेख : कोरोना त्रासदी
कोरोना त्रासदी ------------------- चीन में जन्मा कोरोना मांसाहार व अभक्ष्य आहार की देन है | आज कोरोना ने पूरे विश्व पर खतरा पैदा कर दिया है | विश्वभर के डॉक्टर, वैज्ञानिक कोरोना वायरस को लेकर चिंतित हैं | सारा विश्व कोरोना के आतंक की तबाही की जद में आ चुका है | धीरे-धीरे कोरोना एक महामारी का रूप धारण करता जा रहा है | चीन में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या सबसे ज्यादा है और वहीं कोरोना की वजह से सबसे अधिक मौतें हुईं हैं | हालांकि हमारे भारत में कोरोना वायरस से ग्रसित व्यक्ति बहुत कम मिले हैं, परन्तु भारत सरकार ने युद्धस्तर पर कोरोना वायरस से बचाव व जानकारी देने के लिए कार्य करना शुरू कर दिया है | जिस समय कोरोना का आतंक शुरू हुआ था, उस समय हमारे भारत में बसन्त ऋतु का मौसम था या यों कहें कि अभी चल रहा है | इस मौसम में अधिकतर सामान्य खाँसी, जुकाम होना आम बात है | और कोरोना वायरस के प्रारम्भिक लक्षण भी खाँसी, जुकाम, बुखार, गले में दर्द आदि हैं | लेकिन हमें भयभीत होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि सामान्य खांसी, जुकाम कोरोना नहीं होता | कोरोना वायरस की चपेट में हम तभी ...