संदेश

सितंबर, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

#खबर

चित्र
 हिंदी दिवस पर देशभर के विद्वान सम्मानित -------------------------------------------------------  आगरा। बृजलोक साहित्य कला संस्कृति अकादमी (आगरा) द्वारा हिंदी दिवस के स्वर्णिम अवसर पर देशभर के हिंदी साधकों,  शिक्षाविदों, साहित्यकारों को “ काका कालेलकर महान हिंदी सेवक सम्मान -2023 ” प्रदान कर सम्मानित किया गया ।  इसी कड़ी में फतेहाबाद (आगरा) उपजिलाधिकारी कार्यालय में पी.सी.एस. विजय शर्मा (उप जिलाधिकारी -फतेहाबाद) को अंग वस्त्र, प्रशस्ति पत्र / सम्मान पत्र, स्मृति चिन्ह, सत् साहित्य आदि भेंट कर सम्मानित किया गया ।  उपजिलाधिकारी विजय शर्मा ने बृजलोक अकादमी के क्रियाकलापों की भूरि-भूरि प्रशंसा की, साथ ही बृजलोक ट्रस्ट के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं भी दीं। उक्त सम्मान उन्हें संस्था अध्यक्ष - मुकेश कुमार ऋषि वर्मा, भूरीसिंह (समाजसेवी), एडवोकेट अवधेश कुमार निषाद मझवार , एडवोकेट अरविंद आदि के  कर कमलों से प्रदान किया गया । बृजलोक अकादमी साहित्य, कला, संस्कृति, समाज सेवा, पर्यावरण, शिक्षा, अध्यात्म आदि क्षेत्रों में राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीयस्तर पर सक्रिय संस्था ह...

#News

चित्र
 उदयपुर में डाॅ. नरेश सिहाग एडवोकेट हुए सम्मानित 0000000 उदयपुर ‌। जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ – राजस्थान के सभागार में दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार (ऑनलाइन व ऑफलाइन) व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन गुरु विद्यापीठ हरियाणा व राजस्थान विद्यापीठ राजस्थान द्वारा संयुक्त रूप से किया गया । इस कार्यक्रम में जनपद भिवानी (हरियाणा) निवासी डॉ. नरेश सिहाग एडवोकेट (शिक्षाविद, संपादक, साहित्यकार) को सर्टिफिकेट, शाॅल व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया । उन्हें यह सम्मान साहित्य साधना, स्वतंत्र पत्रकारिता व शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए प्रदान किया गया । उक्त कार्यक्रम में राजस्थान व हरियाणा के लोक कलाकारों ने अपनी अद्भुत प्रस्तुतियों से दर्शकों का हृदय जीत लिया । एक दूसरे की संस्कृति को नजदीक से जाना-पहचाना । इस कार्यक्रम में देश भर के विद्वानों ने भाग लिया । कार्यक्रम बड़ी ही भव्यतापूर्ण तरीके से प्रारंभ किया गया । देशभर से आये शोधार्थी,कवि, वक्ता, कलाकार सभी ने अपनी -अपनी प्रस्तुतियां दी । कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए राजस्थान विद्यापीठ व गुरु विद्यापीठ सहित डॉ....