#सम्पादकीय
आस्था का प्रमुख केंद्र : कालिका आश्रम -------------------------------------------------- जनपद आगरा की तहसील फतेहाबाद के गांव - रिहावली में यमुना नदी के तट पर स्थित मॉं कालिका मंदिर (आश्रम) आस्था का प्रमुख केंद्र है । प्राचीन समय से यहॉं श्रद्धालुओं की आस्था रही है और आज भी जस की तस बनी हुई है । काफी समय तक मंदिर का निर्माण अधूरा रहा, इसका प्रमुख कारण स्थानीय लोगों की उदासीनता रहा, लेकिन कुछ वर्ष पहले गांव के परिश्रमी युवाओं ने सामूहिक चंदा इकट्ठा करके एक भव्य मंदिर का निर्माण करा दिया । अब हम मंदिर में स्थापित मूर्तियों के इतिहास के संबंध में बात करेंगे । स्थानीय बड़े - बूढ़ों से प्राप्त जानकारी के अनुसार - चैत्र शुक्ल पॉंच को प्रत्येक वर्ष बड़ी ही धूमधाम, हर्षोल्लास के साथ "काली की जाती" कालिका मेले का शुभ आयोजन किया जाता है । प्राचीन समय में किसी वयोवृद्ध को बकरियां चराते समय झाड़ियों में मां कालिका की मूर्ति के दर्शन हुए । तभी से पूजा अर्चना अनवरत चली आ रही है । यहां शुद्ध सनातनी परंपरा से पूजा अर्चना की जाती है । कुछ लोग गलत अनुमान लगा लेते हैं । मॉं काली का नाम आते ही ...