सरस्वती ज्योति प्रतियोगिता

 सप्तपर्णी


सप्तपर्णी से नहीं जन्मती

अभिशप्त प्रेम कथाएँ l

उससे जनमती मन को

उन्मादित करने वाली सुगंध

जिन सफ़ेद फूलों के सपने देखे थे


आज वहीं मादकता देने वाली

सुगंध प्रवाहित करती l

जुडी हुई हथेलियों की तरह

सात पत्तों के कई समूह

अपने नवजात पुष्पों को

कोमलता से थामे

अपनी सुरभि को बिखेरकर

शरद का आगमन दर्शाता l


अधखुली खिड़की से

सप्तपर्णी की जिद्दी सुगंध

कमरे मे घुसी चली आती है l

सुरभि की उन्माद से

मानो मधुशाला खोल दिए हो

 lDr Asha G

Komala Bhavan

Pallipuram p. o

Trivandrum

Kerala

Pin-695316


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रचना

#खबर

समाचार