संदेश

जनवरी, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पुस्तक परिचय

चित्र
 एक अद्भुत ग्रंथ - कविताओं में आलोक और आलोक की कविताएँ -------------------------------------------------------------------------  ‘सृजनोन्मुख प्रकाशन - बिहार’ द्वारा प्रकाशित ‘कविताओं में आलोक और आलोक की कविताएं’ एक अद्भुत ग्रंथ है, जिसमें लगभग 100 पृष्ठों में कवि भोलानाथ आलोक से जुड़ी कविताएं व स्वयं आलोक जी की काव्य रचनाएं प्रकाशित की गई हैं |  लोक कला, लोक प्रशासन कवि - लेखक आदि तमाम लोगों ने आलोक जी के विषय में जानकारी दी है | पूरा ग्रंथ पठनीय है | संपादक - अतुल मलिक अनजान ने निश्चित रूप से बहुत मेहनत की है, जिसके फलस्वरूप यह संग्रहणीय ग्रंथ प्रकाशन में आ पाया है | इस ग्रंथ में मेरा (मुकेश कुमार ऋषि वर्मा) का भी एक प्रष्ठ है | इसके साथ ही देश भर के तमाम दिग्गज कलमकारों  की लेखनी का स्वाद पाठक गण चख सकते हैं | वयोवृद्ध रचनाकार आदरणीय भोलानाथ आलोक जी का यह एक जीवंत व सार्थक सम्मान है | कुलमिलाकर ग्रंथ पठनीय तथा पुस्तकालयों व शोध कार्य के लिए लाभदायक है | ग्रंथ के माध्यम से बिहार की पावन माटी की महक सर्वत्र फैल रही है | इस पावन कार्य के लिए युवा कलमकार अतुल मल्लिक अ...

#सम्मानार्थ प्रविष्टियां आमंत्रित हैं

चित्र
 साहित्यकार सम्मान समारोह 2021 हेतु प्रविष्टियाँ आमंत्रित * संस्था बृजलोक अकादमी अखिल भारतीय स्तर पर होली पर्व के पावन पर्व पर सम्मानार्थ विभिन्न प्रविष्टियाँ आमंत्रित करती है । (1) कविता संग्रह (गीत, गजल, छंद, नई कविता) (2)  व्यंग्य संग्रह (गद्य में) (3) लघुकथा संग्रह (4) उपन्यास, कहानी संग्रह, (5) लेख संग्रह, (6) शोध लेख आदि |  प्रकाशित पुस्तकें प्रविष्टि के रूप में भेजी जा सकती है। अथवा प्रकाशित रचनाओं की छाया प्रतियां भी मान्य | प्रत्येक विधा में आकर्षक सम्मानोपाधि प्रशस्ति पत्र और संस्था सदस्यता परिचय पत्र प्रेषित किये जायेंगे। प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त कर्ताओं को  प्रोत्साहन राशि व आकर्षक सम्मानोपाधि प्रशस्ति पत्र आदि डाक से प्रेषित किये जायेंगे। उपर्युक्त सम्मानों हेतु पुस्तक प्रति,  3 रंगीन फोटो, विस्तृत परिचय और पंजीकरण शुल्क 100 रुपये, 25 मार्च 2021 से पूर्व निम्न पते पर भेज सकते हैं। - मुकेश कुमार  बृजलोक अकादमी  ग्राम रिहावली, पो. तारौली गूजर, फतेहाबाद, आगरा 283111 उ. प्र. मो. 9627912535 Email-mukesh123idea@gmail.com

सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित

चित्र
 द्वितीय वर्षगांठ पर विश्वशांति मानव सेवा समिति ने आयोजित किया सम्मान समारोह  ------------------------------------------------------------------------ आगरा | विश्वशांति मानव सेवा समिति की द्वितीय वर्षगांठ पर सम्मान समारोह का आयोजन संजय पैलेस स्थित यूथ हॉस्टल में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेयर नवीन जैन रहे। विशिष्ट अतिथि डॉ जे एस बिंद, धर्मेंद्र लोधी, लेखराज सिंह, राजेंद्र सिंह अनिल जैन आदि रहे। इस अवसर पर समस्त अतिथियों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों का  माल्यापर्ण करके स्वागत सम्मान किया। सम्मान समारोह कार्यक्रम में लगभग 50 सामाजिक संस्थाओं एवं दर्जनों स्वास्थ्य कर्मी, सफाई कर्मचारी, मीडिया कर्मी, विद्युत कर्मचारी आदि को सम्मानित किया । कार्यक्रम में उपस्थित मेयर नवीन जैन ने विश्वशांति मानव सेवा समिति के  सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि शहर में तमाम संस्थाएं है जो कार्य कर रही हैं, लेकिन उन तमाम संस्थाओं में से एक विश्वशांति मानव सेवा समिति है। महापौर ने कहा...

#पुस्तक परिचय

चित्र
 प्रतिक्रिया : बोहल शोध मंजूषा (साहित्य, समाज और किन्नर विशेषांक)  ------------------------------------------------------------------------   संपादक - डॉ. नरेश कुमार सिहाग (एडवोकेट) व अतिथि संपादक धनंजय चौहान मंगलमुखी के श्रेष्ठ संपादन में प्रकाशित बोहल शोध मंजूषा का साहित्य, समाज और किन्नर विशेषांक बहुत ही सुंदर बन पड़ा है | करीब 260 प्रष्ठों का फुल साइज में आकर्षक आवरण पृष्ठ के साथ बेहद ज्ञानवर्धक सामग्री से लबालब भरा यह अंक संग्रहणीय, पठानीय है |       इस अंक में मेरा (मुकेश कुमार ऋषि वर्मा) का आलेख - किसी दूसरे ग्रह के प्राणी नहीं हैं : किन्नर भी प्रकाशित किया गया है | 79 शोध लेखों को विशेषांक में स्थान दिया गया है | हिंदी व अंग्रेजी के लेखों के माध्यम से किन्नर समाज के बारे में उनकी व्यथा - कथा, उनके इतिहास, उनके योगदान के बारे में बड़ी सहजता से जानकारी प्राप्त की जा सकती है |   डॉक्टर नरेश कुमार सिहाग  जी हमेशा नूतन प्रयोगों के लिए जाने जाते हैं | उनका यह कार्य बहुत ही काबिले तारीफ है | साहित्य, समाज, राष्ट्र की सेवा में डॉक्टर साहब सराहनीय ...

#कार्यक्रम

चित्र
 जन्म दिवस के अवसर पर युवा साहित्यकार का हुआ सम्मान  ----------------------------------------------------------------------     युवा साहित्यकार अवधेश कुमार निषाद मझवार जी का जन्म दिवस बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया |  स्थानीय विधायक जितेंद्र वर्मा जी ने अवधेश जी को शॉल, मोती माला व बुके प्रदान कर उनका सम्मान किया | इसके साथ ही मुकेश कुमार ऋषि वर्मा ने सत् साहित्य भेंटकर अवधेश जी का मनोबल बढ़ाया | आपको बता दें अवधेश जी फतेहाबाद क्षेत्र के एक उभरते युवा साहित्यकार हैं | इनकी रचनाएं देशभर की तमाम साहित्यिक पत्र-पत्रिकाओं में पढ़ी, देेखीं जा सकती हैं | इसके साथ ही इनके संपादन में स्मारिका युवा -  धड़कन का प्रकाशन सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है | कृषक परिवार में जन्मे अवधेश जी इस समय एक स्वास्थ्य कर्मी (संविदा पर) की भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं | लॉकडाउन के समय इनकी सेवाएं बहुत ही काबिले तारीफ रहीं | इस समय भी कोरोना योद्धा की हैसियत से कार्य कर रहे हैं | स्वजनों, आत्मीयजनों के शुभकामना संदेश निरन्तर इन्हें  प्राप्त हो रहे हैं | हमारी ओर से भी अवधेश जी को ...

#आत्मकथ्य

चित्र
 आत्मकथ्य : कैसा रहा वर्ष 2020 मेरे लिए  --------------------------------------------------- जैसे सारी दुनिया के लिए वर्ष 2020 रहा, उससे कहीं ज्यादा अशुभ मेरे लिए रहा | कोरोना काल में किसी की किस्मत सोने से ज्यादा चमकी तो किसी की तबे की कालिख से ज्यादा काली रही | काली किस्मत वालों में अपना नाम दर्ज है और यह काफी लम्बे समय से यों ही अनवरत दर्ज दर दर्ज चला आ रहा है | और मुझे नहीं पता कि भविष्य में कब तक इसी तरह समस्याओं से जूझना पड़ेगा | ऐसा कोई प्रयत्न नहीं जो मैंने किया नहीं अपने बुरे वक्त को अच्छा बनाने के लिए | हाँ गलत रास्ता कभी अपनाया नहीं | झूठ, दिखावा, छल, कपट करता तो शायद अब तक मेरा नाम भी सफल व्यक्तियों में होता | पर मेरी टूटी कलम ने मुझे गलत कार्य करने नहीं दिये | एक असफल व्यक्ति का साथ उसका स्वयं का साया भी छोड़ देता है | परिवारीजन, यार-दोस्त, सगे -रिश्तेदार तो दूर की बात है | मैं एक महाअसफल व्यक्ति हूँ और बिल्कुल अकेला, अपने स्वयं के साये से भी अलग | दुनिया में सहयोग कोई नहीं करता, हाँ सलाह देने जरूर आ जायेंगे |  आज मैं घोर निराशा की दुनिया में जी रहा हूँ | खुश...