पुस्तक परिचय

 एक अद्भुत ग्रंथ - कविताओं में आलोक और आलोक की कविताएँ

-------------------------------------------------------------------------

 ‘सृजनोन्मुख प्रकाशन - बिहार’ द्वारा प्रकाशित ‘कविताओं में आलोक और आलोक की कविताएं’ एक अद्भुत ग्रंथ है, जिसमें लगभग 100 पृष्ठों में कवि भोलानाथ आलोक से जुड़ी कविताएं व स्वयं आलोक जी की काव्य रचनाएं प्रकाशित की गई हैं |  लोक कला, लोक प्रशासन कवि - लेखक आदि तमाम लोगों ने आलोक जी के विषय में जानकारी दी है | पूरा ग्रंथ पठनीय है | संपादक - अतुल मलिक अनजान ने निश्चित रूप से बहुत मेहनत की है, जिसके फलस्वरूप यह संग्रहणीय ग्रंथ प्रकाशन में आ पाया है |


इस ग्रंथ में मेरा (मुकेश कुमार ऋषि वर्मा) का भी एक प्रष्ठ है | इसके साथ ही देश भर के तमाम दिग्गज कलमकारों  की लेखनी का स्वाद पाठक गण चख सकते हैं | वयोवृद्ध रचनाकार आदरणीय भोलानाथ आलोक जी का यह एक जीवंत व सार्थक सम्मान है | कुलमिलाकर ग्रंथ पठनीय तथा पुस्तकालयों व शोध कार्य के लिए लाभदायक है | ग्रंथ के माध्यम से बिहार की पावन माटी की महक सर्वत्र फैल रही है | इस पावन कार्य के लिए युवा कलमकार अतुल मल्लिक अनजान जी को कोटि-कोटि साधुवाद | वे ईश्वर कृपा से हमेशा स्वस्थ रहें, प्रसन्न रहें और इसी तरह अनवरत  माँ भारती की सेवा करते रहें |


- मुकेश कुमार ऋषि वर्मा 

ग्राम रिहावली, डाक तारौली गुर्जर, फतेहाबाद, आगरा 283111, उ. प्र.


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रचना

#खबर

समाचार