रचना
दिवस आया एक नया --------------------------- दिवस आया एक नया लेकर रंगों की सौगात गाओ रे फाग मंगल गीत दिवस आया एक नया गौरी रचाए सुंदर श्रृंगार बरसाये मंद-मंद प्रेम फुहार दिवस आया एक नया उढ़े रंग-गुलाल गली-गली खिल उठीं सारीं कच्ची कली दिवस आया एक नया मिष्ठानों-पकवानों की महक फिर चंचल मन की चहक दिवस आया एक नया हो न होली में अति हुडदंग त्यौहार मनाओ प्रेमभाव के संग दिवस आया एक नया लेकर साथ खुशियाँ अपार मिल बांट बढ़ाओ प्यार - मुकेश कुमार ऋषि वर्मा ग्राम रिहावली, डाक तारौली, फतेहाबाद, आगरा 283111 मो. 9627912535