संदेश

अगस्त, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

News

  योगी सरकार द्वारा द्वारा अपने बजट में अधिवक्ताओं की कल्याण राशि डेढ़ लाख से बढ़ाकर पांच लाख किए जाने के निर्णय का स्वागत योगी जी को बधाई व मिष्ठान वितरण । ------------------------------ ------------------------------ -------- फतेहाबाद । उत्तर प्रदेश योगी मंत्रिमंडल द्वारा अधिवक्ता कल्याण निधि राशी डेढ़ लाख से बढ़ाकर 500000 किए जाने के लिए अधिवक्ताओं की ओर से सामूहिक प्रयास करने के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश चंद पालीवाल एडवोकेट का  साथियों ने  माल्यार्पण कर स्वागत व उत्साहवर्धन किया । साथ ही साफा बांधकर सम्मानित किया तथा मिष्ठान वितरण किया । अधिवक्ताओं ने चलाए गए अभियान की सराहना की । इस अवसर पर तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष  ज्ञान देव धाकरे एडवोकेट व दीवानी बार के अध्यक्ष मंतिराज सिंह निषाद ने माल्यार्पण कर स्वागत किया, वहीं रवि दत्त शर्मा एडवोकेट ने साफा बांधकर सम्मानित किया । साथी अधिवक्ता साथियों को मिष्ठान वितरण करते हुए योगी जी को बधाई दी व खुशी जाहिर की।  इस अवसर पर सर्वश्री ज्ञानदेव धाकरे, मंतिराज सिंह निषाद ,उमाशंकर शर्मा दिनेश पाठक, जयपाल सिंह यादव, इंद...

यात्रा वृत्तांत

चित्र
 यात्रा वृत्तांत : गुलाबी शहर जयपुर की यात्रा ------------------------------------- जयपुर भारत संघ के सबसे बड़े राज्य राजस्थान की राजधानी है । जयपुर राजस्थान का सबसे बड़ा शहर है और इसे पिंक सिटी यानी कि गुलाबी शहर के नाम से जाना जाता है । जयपुर शहर की स्थापना आमेर के महाराजा सवाई जयसिंह ने की थी । यूनेस्को द्वारा जुलाई 2019 में जयपुर शहर को वर्ल्ड हेरिटेज सिटी का दर्जा दिया गया है । जयपुर का क्षेत्रफल 484.6 km2 (132139 वर्ग मील) है । हवा महल, सिटी पैलेस, गोविंद देव जी का मंदिर, बीएम बिडला तारामंडल, जैन मंदिर, स्टैचू सर्किल, आमेर, जयगढ़ किला, रामगढ़ झील आदि जयपुर के दर्शनीय स्थल हैं । 13 मार्च को मेरी जयपुर यात्रा का कार्यक्रम बना । आगरा के ईदगाह बस स्टैंड से दोपहर 11:00 बजे जयपुर के लिए मैंने बस पकड़ ली । मेरी यह जयपुर यात्रा पहली बार थी । सफर का आनंद लेते हुए मैं करीब शाम 5:00 बजे सिंधी कैंप बस स्टैंड पर उतर गया । इलैक्ट्रिक रिक्शे से अपने गंतव्य श्री अग्रसेन भवन के लिये निकल पड़ा । गली से बाहर मार्केट में सड़क पर मेरे आत्मीय श्री डॉ. नरेश कुमार सिहाग (एडवोकेट) जी मेरा इंतजार करते...

सर्व समाज हित सेवा समिति से जुड़े : मुकेश

चित्र
 सर्व समाज हित सेवा समिति से जुड़े : मुकेश -------------------------------------------------------------- आगरा । सर्व समाज हित सेवा समिति (आगरा) के प्रदेश प्रमुख उपाध्यक्ष - मोहम्मद आलिम जी ने गांव रिहावली निवासी युवा साहित्यकार मुकेश कुमार ऋषि वर्मा को समिति का प्रमुख अध्यक्ष फतेहाबाद देहात मनोनीत किया है । मुकेश को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सर्व समाज के हितों के लिए कार्य करने हेतु प्रदान की है । समिति अध्यक्ष मोहम्मद कामिल अबुल उलाई जी को मुकेश ने विश्वास दिलाया कि वे अपनी लेखनी के साथ - साथ शारीरिक व मानसिक रुप दोनों तरह से सर्व समाज के हित के लिए कार्य करेंगे और संस्था - समिति की एक अलग पहचान बनाने में मदद करेंगे ।  सर्व समाज हित सेवा समिति (आगरा) के सामाजिक कार्य बहुत ही काबिले तारीफ हैं । समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी समिति के विकास के लिए महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं । वे संस्था के माध्यम से नित समाज में एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर रहे हैं ।  युवा साहित्यकार मुकेश कुमार ऋषि वर्मा समिति से जुड़कर अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं । उन्होंने संकल्प लिया है कि नित स...

आप सवाल कीजिए

चित्र
 व्यंग्यात्मक आलेख : आप सवाल कीजिए ----------------------------------------------------- देश में राजनीति का स्तर गिर रहा है और राजनेताओं का कद बढ़ रहा है । अब उत्तराखंड को ही ले लीजिए, उत्तराखंड में मुख्यमंत्रियों की फसल ही लहलहा रही है ।पूरा अम्बार सा लग गया है । हर रोज एक नया नमूना मुख्यमंत्री जैसे सम्मानित पद पर बिठा दिया जाता है, ऐसा करने में कहीं यह तो नहीं कि सबके सपने पूरे किये जा रहे हों । लेकिन इन सपनों के मकड़जाल में आम जनता की सांसे तो घुट ही जाएंगी । क्योंकि अब सरकारी पैसा पूर्व मुख्यमंत्रियों की देखभाल में पानी की तरह उलीचा (बहाया) जायेगा और हम सब जानते हैं कि सरकारी पैसा जनता का तेल निकालकर इकट्ठा किया जाता है । खैर इस देश की जनता का यही भाग्य है । बात करते हैं देश के सबसे ज्यादा सम्मानित पद की, राष्ट्रपति महोदय जी की... अभी हाल ही में परम आदरणीय बड़ी शानो-शौकत से एक स्पेशल रेलगाड़ी से कानपुर आये । उनके सम्मान में सारे कायदे- कानून ताक पर रख दिये । वो तो भला हो कानपुर की मीडिया का कि समय रहते जाग गई और जनता का बस थोड़ा सा ही तेल निकल पाया, परंतु परम आदरणीय ने एक ऐसा ल...

अगस्त क्रांति

चित्र
 अगस्त क्रांति ----------------- अमर क्रांति का दिवस आया,  अगस्त क्रांति का दिवस आया । इस पावन बेला में, साथी नवयुग लाने का प्रण करते हैं । मां भारती के चरणों में शीश चढ़ाने का प्रण करते हैं ।। नौ अगस्त है ऐतिहासिक क्रांति दिवस, अंग्रेजों भारत छोड़ो... मुंबई में क्रांतिवीरों ने हुंकार भरी । गोरी अंग्रेजी सत्ता बहुत डरी ।। पन्द्रह अगस्त सन सैंतालीस में, हम सब भारतवासियों को आजादी की सांस मिली ।  हजारों-लाखों शहादतों के वाद यह पावन आजादी मिली।। हमने मां भारती के सीने में दफन दर्द को भुलाया, यहां के धूर्त नेताओं ने  अंग्रेजों से भी ज्यादा कहर है ढाया शहीदों के कफनों तक का सौदा करवाया । सत्ता का दुर्व्यवहार नागरिकों के प्रति, मतदाता मत देकर पछताया आज देखकर देश की दुर्दशा  अमर क्रांति का अर्थ समझ नहीं आया... मुकेश कुमार ऋषि वर्मा ग्राम रिहावली, डाकघर तारौली गुर्जर, फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश 283111