News
योगी सरकार द्वारा द्वारा अपने बजट में अधिवक्ताओं की कल्याण राशि डेढ़ लाख से बढ़ाकर पांच लाख किए जाने के निर्णय का स्वागत योगी जी को बधाई व मिष्ठान वितरण ।
------------------------------ ------------------------------ --------
फतेहाबाद । उत्तर प्रदेश योगी मंत्रिमंडल द्वारा अधिवक्ता कल्याण निधि राशी डेढ़ लाख से बढ़ाकर 500000 किए जाने के लिए अधिवक्ताओं की ओर से सामूहिक प्रयास करने के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश चंद पालीवाल एडवोकेट का साथियों ने माल्यार्पण कर स्वागत व उत्साहवर्धन किया । साथ ही साफा बांधकर सम्मानित किया तथा मिष्ठान वितरण किया । अधिवक्ताओं ने चलाए गए अभियान की सराहना की ।
इस अवसर पर तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष
ज्ञान देव धाकरे एडवोकेट व दीवानी बार के अध्यक्ष मंतिराज सिंह निषाद ने माल्यार्पण कर स्वागत किया, वहीं रवि दत्त शर्मा एडवोकेट ने साफा बांधकर सम्मानित किया । साथी अधिवक्ता साथियों को मिष्ठान वितरण करते हुए योगी जी को बधाई दी व खुशी जाहिर की।
इस अवसर पर सर्वश्री ज्ञानदेव धाकरे, मंतिराज सिंह निषाद ,उमाशंकर शर्मा दिनेश पाठक, जयपाल सिंह यादव, इंद्रजीत शर्मा, हरिओम गुप्ता, श्री कृष्ण यादव ,
प्रेम सेवक शर्मा ,सुभाष चंद शर्मा, विष्णु गुर्जर ,पंकज कुमार गुप्ता आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही ।
-मुकेश कुमार ऋषि वर्मा
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें