रे वोटर
रे वोटर --------- व्यर्थ दिखावे में मत फसना नेता कोई ईमानदार चुनना टी.वी. चैनल मति करें भ्रष्ट नित-नित मानवता करें नष्ट जो भ्रष्टाचारी कुर्सी पर गये बैठ जनता की भी बधिया जायेगी बैठ तुम चुनाव में चुनोगे नेता कैसा पढ़ा-लिखा या काला अक्षर भैंसा ओढ़कर शराफत का चोला गुंडा-बेईमान बन जायेगा भोला जाति - धर्म की आग लगाकर राष्ट्रभक्ति के झूठे भाषण देकर शैतानी नेता सत्ता पा जायेगा फिर करके मनमानी देश जलायेगा जनता को लूट- लूटकर मौज उड़ायेगा निज घर भरके कौड़ी-कौड़ी को तरसायेगा अगर जो कोई आवाज उठायेगा देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करायेगा अभी अवसर है, उठ जाग रे वोटर कर दे सुभाष-भगत का सपना साकार मुकेश कुमार ऋषि वर्मा ग्राम रिहावली, डाकघर तारौली गुर्जर, फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश,283111