बसंत आ रहा

 बसंत आ रहा

-----------------


हौले-हौले से आ रहा 

धीरे-धीरे से छा रहा

कायनात का जर्रा- जर्रा 

महक उठा- चहक उठा  

बसंत आ रहा...


मौसम करवट बदल रहा 

मंद-मंद खुशबू फैला रहा 

खिल उठा सबका हृदय 

नई उमंग- नई तरंग

बसंत आ रहा...


धरा सुंदर स्वर्ग बन रही 

ऋतुओं की रानी आ रही

करो सब जन अभिवादन

यौवन नवल- मन चंचल

बसंत आ रहा...


कली -कली खिल रही 

खगों की ध्वनि गूंज रही 

मां शारदे को कोटिश: नमन 

आता फाग- लाता दाग 

बसंत आ रहा...


फूलों पे भंवरे मंडरा रहे  

पराग शायद चुरा रहे 

कुदरत बनी सुरम्य 

मीठी छुअन-पीला परिधान 

बसंत आ रहा...


- मुकेश कुमार ऋषि वर्मा

ग्राम रिहावली, डाक घर तारौली गुर्जर, फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश 283 111

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रचना

#खबर

समाचार