संदेश

अप्रैल, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

#काव्य रचना

चित्र
मृदुल कूक --------- तुम कूक उठी मृदुल-मृदुल ये गान तुम्हारा अमर रहे | प्रेमीजन सुन कूक तुम्हारी मगन रहे || तुम काली-काली रुप न देखा जग स्वर उतर जाये उर | जैसे प्रेमी की हूक अमर || स्वच्छ गगन तले घने पातों के बीच छिपे कंठ तुम्हारा अमृत बर्षाये | गा-गाकर अमर गान स्वयं ही हर्षाये || कोकिल प्यारी श्याम छवि न्यारी गूँज रही बागों में ध्वनि तुम्हारी | तुम गाओ नित-नित, हम सुनेंगे मृदुल कूक तुम्हारी || - मुकेश कुमार ऋषि वर्मा ग्राम रिहावली, डाक तारौली गुर्जर, फतेहाबाद, आगरा 283111

#समाचार //

चित्र
जहाँ सरकारी मदद न पहुंच पाई वहाँ विश्वशांति मानव सेवा समिति की टीम पहुंच गई ------------------------------------------------------------------------------------- आगरा |विश्वशांति मानव सेवा समिति परिवार के सदस्यों ने तिनका तिनका एकत्रित करके कर दी खाद्य सामग्री की व्यवस्था और जलवाये दर्जनों घरों के चूल्हे। पैसा तो बहुतों पर भरा पडा है, लेकिन कोरोना वायरस  महामारी से पीड़ित करीब दो दर्जन भर घरों में जलवाया सामाजिक संगठन ने चूल्हा। इस समय परेशानी के चलते हेल्पलाइन नंबर भी काम नहीं आ रहे हैं। सरकारी सेवाएं भी हाथी के दांत दिखाने जैसी हो गई हैं दिखाने के और खाने के और गई हैं। इस महामारी से पीड़ित करीब दो दर्जन परिवार शाहदरा आगरा में जहाँ भूख से पीड़ित लोग 112 नम्बर सरकारी सुविधा की आस में 2 दिन से परेशान हैं। अब तक जिन्हें केवल आश्वाशन के अतिरिक्त कुछ भी नहीं मिल पाया । ऐसे में आगरा की ही एक सामाजिक संस्था विश्वशांति मानव सेवा समिति (रजि0) के सचिव व अध्यक्ष को इस बात जानकारी कल शाम 6 बजे हुई तो किसी व्यक्ति ने बताया कि कई बार ऐसा होता है कि बिना आवश्यकता के भी लोग इस तरीके के कार्...

#साहित्यिक सूचना // बृजलोक अकादमी

चित्र
सीजन 3 *डिजिटल काव्य साधना एवं सम्मान समारोह* नियम व शर्तें : 1.  रचनाकार / कवि को अपनी रचना का नवीन वीडियो कविता पाठ करते हुए भेजना है | 2. रचनाकार सम्पूर्ण सामग्री 9627912535 पर व्हॉटसएप करें | 3.प्रत्येक प्रतिभागी को सम्मान पत्र व संस्था सदस्यता परिचय पत्र डाक द्वारा भेजे जायेंगे | 4.वीडियो भेजने की अंतिम तिथि 30,4,2020 है | 5. प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त कर्ताओं को काव्यदीप (काव्यपुस्तक) अतिरिक्त भेजी जायेगी | 6.आपका मूल्यांकन यूट्यूब पर आपके वीडियो को मिले व्यूज के आधार पर किया जायेगा | 7.सहभागिता शुल्क 120 रुपये है | धन्यवाद!                     कार्यकारी अध्यक्ष                     बृजलोक अकादमी

#रचना : कौन

चित्र
कौन ------ किसी के दर्द में अब आँसू बहाता है कौन... अगर कोई गिर जाये तो उठाता है कौन? थिरकते पैरों में बांध देते हैं घुंघरू अब जिम्मेदारियां उठाता है कौन? माँ - बाप हुए बूढ़े - कभी छोटे के यहाँ तो कभी बड़े के यहाँ... उनके दर्द को समझता है कौन? खामोश लबों पर उदासियाँ हजार तिल-तिल घुटते हृदयों की आज पीड़ा महसूस करता है कौन? बाहर से हरे -भरे चमकते - दमकते दिखते हैं जो महल वे अन्दर से हो चुके हैं खंडहर पर उनकी असलियत देखता है कौन ? प्रेम की भाषा बड़ी अनमोल पर बोलता है कौन... सच्ची कलम लिखती है सच-सच पर पढ़ता है कौन? - मुकेश कुमार ऋषि वर्मा ग्राम रिहावली, डाक तारौली गुर्जर, फतेहाबाद, आगरा, 283111

#समाचार

चित्र
डिजिटल साहित्य साधना कार्यक्रम का हुआ आयोजन ----------------------------------------------------------------- आगरा | साहित्य जगत की बहुचर्चित संस्था बृजलोक साहित्य कला संस्कृति अकादमी के सौजन्य से एक डिजिटल साहित्य साधना कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें निम्न महानुभावों को सम्मानित किया गया है - डॉ. विश्रांत वसिष्ठ (दिल्ली), डॉ. अशोक कुमार आर्य (अमरोहा-उ. प्र.), डॉ. प्रेम स्वरूप त्रिपाठी (कानपुर-उ. प्र.), राजशेखर भट्ट (देहरादून - उ. ख.), डॉ. सुकेशिनी दीक्षित (आगरा-उ. प्र.), संजीव कुमार गंगवार (नई दिल्ली), डॉ. रचना निगम (वडोदरा-गुजरात), समीर ललित चन्द्र उपाध्याय (सुरेन्द्र नगर - गुजरात), सी. एल. दीवान (रीवा - म. प्र.), जे. के. संघवी (थाने - महाराष्ट्र), राजेन्द्र स्वामी (छिन्दवाड़ा-म. प्र.), राधेश्याम (लखनऊ - उ. प्र.), विशाल शुक्ल (छिंदवाडा -म. प्र.), डॉ. सतीशचन्द्र शर्मा सुंधाशु (बदायूं - उ. प्र.), एस.बी. सागर (अयोध्या -उ. प्र.), राहुल कुमार (गोरखपुर -उ. प्र.), ओमप्रकाश गुप्ता (मेरठ-उ. प्र.), डॉ. देवीदीन अविनाशी (हमीरपुर - उ. प्र.), डॉ.पुष्पांजलि अग्रवाल (हरिद्वार -उ. ख.), हरि...