एक असली कोरोना योद्धा : जीतेन्द्र वर्मा
एक असली कोरोना योद्धा : जीतेन्द्र वर्मा ------------------------------------------------ मैं राजनेताओं पर बहुत ही कम कलम घिसता हूँ, क्योंकि अधिकांश राजनेताओं की छवि मेरी नजर में एक जैसी ही है | दुनिया जानती है भारतीय राजनेता कैसे होते हैं | अपवाद को छोड़ दें तो वर्तमान में जमीन से जुड़ा राजनेता शायद ही आपको नजर आये | लेकिन लॉक डाउन के समय में आगरा जनपद के देहात क्षेत्र का एक एेसा विधायक नजर आया, जिसके जनसेवा से जुड़े कार्यों ने मुझे लिखने पर मजबूर कर दिया | जहाँ कोरोना महामारी के समय जनपद आगरा के अधिकांश राजनेता चाहे वे भूतपूर्व हों या वर्तमान जो बड़े-बड़े पदों पर थे या हैं और किसी भी पार्टी के रहे हों | वे दूर-दूर तक नजर नहीं आ रहे, वहीं माननीय विधायक फतेहाबाद जीतेन्द्र वर्मा जी रोज आपको सड़कों पर, गली-मुहल्लों, चौराहों, खेत-खलियानों में जन सेवा करते नजर आयेंगे | उन्होंने अपने निजी खर्च व सहयोगियों की मदद से प्रवासी पैदल यात्रा कर रहें सैकड़ों मजदूरों को बस सेवा सहित खाने-पीने की व्यवस्था उपलब्ध कराई | उनकी यह सेवा काबिले तारीफ है | इससे पहले अपने क्षेत्र की जनता की वे हर...