एक असली कोरोना योद्धा : जीतेन्द्र वर्मा
एक असली कोरोना योद्धा : जीतेन्द्र वर्मा
------------------------------------------------
मैं राजनेताओं पर बहुत ही कम कलम घिसता हूँ, क्योंकि अधिकांश राजनेताओं की छवि मेरी नजर में एक जैसी ही है | दुनिया जानती है भारतीय राजनेता कैसे होते हैं | अपवाद को छोड़ दें तो वर्तमान में जमीन से जुड़ा राजनेता शायद ही आपको नजर आये | लेकिन लॉक डाउन के समय में आगरा जनपद के देहात क्षेत्र का एक एेसा विधायक नजर आया, जिसके जनसेवा से जुड़े कार्यों ने मुझे लिखने पर मजबूर कर दिया |
जहाँ कोरोना महामारी के समय जनपद आगरा के अधिकांश राजनेता चाहे वे भूतपूर्व हों या वर्तमान जो बड़े-बड़े पदों पर थे या हैं और किसी भी पार्टी के रहे हों | वे दूर-दूर तक नजर नहीं आ रहे, वहीं माननीय विधायक फतेहाबाद जीतेन्द्र वर्मा जी रोज आपको सड़कों पर, गली-मुहल्लों, चौराहों, खेत-खलियानों में जन सेवा करते नजर आयेंगे |
उन्होंने अपने निजी खर्च व सहयोगियों की मदद से प्रवासी पैदल यात्रा कर रहें सैकड़ों मजदूरों को बस सेवा सहित खाने-पीने की व्यवस्था उपलब्ध कराई | उनकी यह सेवा काबिले तारीफ है | इससे पहले अपने क्षेत्र की जनता की वे हर तरह से मदद करते आ रहे हैं | और किसानों - मजदूरों की हर संभव मदद कर रहे हैं | सम्पूर्ण लॉक डाउन के समय प्रतिदिन उन्होंने अपनी सामर्थ्यानुसार राशन-पानी की व्यवस्था जगह-जगह स्वयं की देखरेख में की है और अनवरत कर रहे हैं |
आपको बतादें कि माननीय जीतेन्द्र वर्मा ने अपने जीवन काल में तमाम उतार-चढाव देखे हैं | वे एक कृषक परिवार से राजनीति में आये हैं | इसलिये वे सहज ही एक गरीब-मजदूर का दर्द समझ सकते हैं |
माननीय प्रधानमंत्री के आह्वान पर उन्होंने अपनी विधायक नीधि का अधिकांश हिस्सा सरकार को दान कर दिया था | इसलिए हम यह भी नहीं कह सकते कि वे सरकारी पैसे से ही जनसेवा कर रहे हैं | ऐसे असली कोरोना योद्धा को हमारा कोटिश: वंदन |
ईश्वर कृपा और आपके द्वारा की जा रही जनसेवा से आप नित नई-नई ऊचाइयाँ छूते रहें, माँ भारती की सेवा ऐसे ही अनवरत करते रहें | शुभकामनाओं सहित !
मुकेश कुमार ऋषि वर्मा
ग्राम रिहावली, डाक तारौली गुर्जर,
फतेहाबाद, आगरा, 283111

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें