समाचार
सम्मान समारोह व साझा संकलन ममता की मूरत का लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न ------------------------------------------------------------------- आगरा । स्वतंत्रता दिवस के स्वर्णिम अवसर पर एस.के.जी. पब्लिक स्कूल, ग्राम रिहावली के प्रांगण में विश्वशांति मानव सेवा समिति, विश्व गंगा वाहिनी एवं शोध संस्थान व बृजलोक साहित्य कला संस्कृति अकादमी के संयुक्त सौजन्य से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । जिसमें राष्ट्रवीर व राष्ट्र वीरांगना सम्मान विद्यालय के अध्यापकों व सम्मानित महानुभावों को प्रदान किया गया । इनके साथ ही देशभर के अन्य प्रतिष्ठित विद्वतजनों को भी सम्मानित किया गया, जिनके सम्मान पत्र व सम्मान सामग्री पंजीकृत डाक /कोरियर से भेजने की व्यवस्था की जा रही है । इसके साथ ही साझा संकलन - ममता की मूरत का लोकार्पण ग्राम प्रधान रिहावली - लायक सिंह वर्मा, उक्त विद्यालय प्रबंधक- डा. होतम सिंह कौशेडिया, ग्राम प्रधान सिलावली- आदिराम वर्मा व संकलन संपादक - मुकेश कुमार ऋषि वर्मा के करकमलों से संपन्न हुआ । संकलन प्रकाशन में मनभावन प्रिंटर्ज व डॉ. नरेश सिहाग एडवोकेट हरियाणा वालों का विशेष सहयोग रह...