आयी ऋतु मनभावन

 आयी ऋतु मनभावन 

--------------------------
आयी ऋतु मनभावन 
सुखी खेत - खलिहान 
रिमझिम पड़े फुहारें 
कृषक फसल निहारें

मिट्टी की सौंधी महक 
खगों की मधुरिम चहक
वसुधा ने ओढ़ा लिबास 
पूर्ण हो गई अधूरी आस

मंद-मंद पुरवाई मुस्काती
चहुंओर हरियाली आती 
दादुर-झींगुर रात-रातभर गाते
घन गरज-गरज जल बरसाते

आयी ऋतु मनभावन
दिन-रात बरसता सावन
जहां जाये दृष्टि वहीं जल
सबका स्वर्णिम होगा कल

- मुकेश कुमार ऋषि वर्मा
गांव रिहावली, डाक घर तारौली गुर्जर, फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश 283111
मो. 9627912535

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रचना

#खबर

समाचार