रचना

सड़क सुरक्षा - जीवन रक्षा
---------------------------------

सड़क सुरक्षा - जीवन रक्षा
यह ज्ञान है सच्चा 

आपाधापी, जल्दी-सल्दी करना मत 
ड्राइविंग के समय ख्वाबों में, ख्यालों में खोना मत 

दोपहिया अगर चलाते हो हेलमेंट मत भूलना 
और मोबाइल फोन मत भूल से भी यूज करना 

सड़क सुरक्षा - जीवन रक्षा
यह ज्ञान है सच्चा 

किसी तरह का कैसा भी नशा न करना 
जीवन अनमोल है, यह एक बार ही मिलना 

कुंठा, कुढ़न और होड़ के चक्कर में मत पड़ना 
ट्रैफिक के नियमों में ही हमेशा चलना 

सड़क सुरक्षा - जीवन रक्षा
यह ज्ञान है सच्चा 

घर-परिवार के तुम हो सहारे 
किसी के पिता, पति, भाई, बेटा प्यारे 

जब भी सड़क पर निकलो 
यातायात नियम याद करके ही निकलो 

सड़क सुरक्षा - जीवन रक्षा
यह ज्ञान है सच्चा 

- मुकेश कुमार ऋषि वर्मा 
ग्राम रिहावली, डाक तारौली, 
फतेहाबाद, आगरा, 283111

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

#खबर

समाचार