#कार्यक्रम

 जन्म दिवस के अवसर पर युवा साहित्यकार का हुआ सम्मान 

----------------------------------------------------------------------


    युवा साहित्यकार अवधेश कुमार निषाद मझवार जी का जन्म दिवस बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया |  स्थानीय विधायक जितेंद्र वर्मा जी ने अवधेश जी को शॉल, मोती माला व बुके प्रदान कर उनका सम्मान किया | इसके साथ ही मुकेश कुमार ऋषि वर्मा ने सत् साहित्य भेंटकर अवधेश जी का मनोबल बढ़ाया |


आपको बता दें अवधेश जी फतेहाबाद क्षेत्र के एक उभरते युवा साहित्यकार हैं | इनकी रचनाएं देशभर की तमाम साहित्यिक पत्र-पत्रिकाओं में पढ़ी, देेखीं जा सकती हैं | इसके साथ ही इनके संपादन में स्मारिका युवा -  धड़कन का प्रकाशन सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है | कृषक परिवार में जन्मे अवधेश जी इस समय एक स्वास्थ्य कर्मी (संविदा पर) की भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं | लॉकडाउन के समय इनकी सेवाएं बहुत ही काबिले तारीफ रहीं | इस समय भी कोरोना योद्धा की हैसियत से कार्य कर रहे हैं |


स्वजनों, आत्मीयजनों के शुभकामना संदेश निरन्तर इन्हें  प्राप्त हो रहे हैं | हमारी ओर से भी अवधेश जी को जन्मदिवस की कोटि-कोटि बधाई |  ईश्वर कृपा से वे हमेशा स्वस्थ रहें, मस्त रहें, प्रसन्न रहें और इसी तरह अनवरत मां भारती की सेवा करते रहें |


- मुकेश कुमार ऋषि वर्मा 

ग्राम रिहावली डाक तारौली गुर्जर, 

फतेहाबाद, आगरा 283111


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रचना

#खबर

समाचार