सरस्वती ज्योति// प्रतियोगिता

 बसंत पंचमी 

☀️☀️☀️☀️☀️☀️☀️☀️🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌾🌾🌾🌾🌾

माघ मास के शुक्ल पक्ष की तिथि पंचमी आई है 

वातावरण रमणीय हो गया बसंत पंचमी आई है 


लहराई है खेतों में गेहूं जौ धान  की हरी भरी बाली

कामदेव ने जैसे रच दी हो  प्रेम भरी ये  दुनिया निराली 


सतरंगी रंगो से जहां अनुपम छटा छा जाती है

रंग बिरंगी तितलियां सबके मन को लुभा जाती है 


पीली सरसों की बाली ओढ़े धरती दुल्हन बन जाती है 

आज के दिन माता सरस्वती घर घर में पुजी जाती हैं 


कामदेव है प्रेम देवता बसंत के वे मित्र कहलाते 

बसंतागमन में प्रकृति का सौन्दर्य सदा ये ही बढ़ाते


मात सरस्वती विद्या दायिनी वीणा पानी समभाव रखे 

अपने सारे बच्चो पर स्नेहाशीष सदा ही बनाए रहें 


आज के दिन ही वागेशवरी को ब्रम्हा जी ने जीवन दान दिया 

चतुर्भुजी मां वीणा पाणी ने फिर हम सबका कल्याण किया


मात शारदे कृपा करो दुनिया से गंदगी साफ करो

जो नहीं यहां रहने के लायक कृपया उनको दफा करो 


जाने बुद्धि कैसी हो गयी कुछ लोगों की संसार में

मार-काट और खून खराबा करते रहते संसार में


कुछ तो पूरे  शैतान बन गये मासूमों  को नोच रहे

बच्ची युवा हो या हो वृद्धा सबको ये दबोच् रहे


बसंत तो रितुओ का राजा है मनमोहक और होता  मतवाला 

चारो ओर हरियाली खुशहाली मौसम हो जाता और  निराला


शुभा शुक्ला निशा

रायपुर छत्तीसगढ़


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रचना

#खबर

समाचार