काव्य रचना// आस्था

 *आस्था *


दरिया किनारे उपवन,

 मन का एक खिला हो,

सुख-दुख की छाँव तले 

आस्था गांव बसा हो।


नेह नीर का हो सागर,

भाव समर्पण संगम हो,

आस्था की हों क्यारियाँ,

प्रीत की छलकती हो गागर।


पुष्प पुष्प सज्जित हों मन में,

हो त्याग घटाओं का अम्बर,

ठंडी बयार बहे आंगन में,

विश्वास भरी हो लहर लहर।


ऐसी एक बसायें बस्ती,

तीर्थ सा हो अपना घर,

चारों धाम सी इक नगरी,

पावन धूप खिले अंगना पर।


दूषित हो ना किसी का मन,

सात्विक भाव भरा हो जीवन,

हो ना कोई रुसवाई,

मेघ मल्हार सा घर आँगन।


महकी प्रीत पले प्रतिदिन,

पल पल लहके निसदिन,

आस्था गाँव बसे मन में,

जीवन हो सुन्दर मधुबन।


आस्था ही आस्था से बोले,

सुन सुन मगन मन डोले,

ईश्वर भी देख कहे,

वाह..

बस्ती क्या खूब बसाई...

. बस्ती क्या खूब बसाई.....

**************************

सुखमिला अग्रवाल,

स्वरचित मौलिक 

@सर्वाधिकार सुरक्षित 

मुंबई


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रचना

#खबर

समाचार