#डा. जियाउर रहमान जाफरी
[30/4, 3:58 am] +91 99348 47941: डोलियों से
-------
-डा जियाउर रहमान जाफरी
जनाज़े जा रहे हैं डोलियों से
कि वो मारी गईं हैं गोलियों से
अगर वो लोग भी शादी करेंगी
कहेंगी कुछ न वो हमजोलियों से
अदालत भी ख़डी तकती रहेगी
वो मुझको मार देगा बोलियों से
अमीरे शहर से परहेज़ करना
जो चाहो मांग लेना झोलियों से
बड़े दिन बाद ये मुमकिन हुआ है
ग़ज़ल निकली है अब अठखेलियों से
समझ अब मैं गई हूं अपनी ताक़त
निकल जाऊंगी अब मैं बेड़ियों से
रगड़ कर बढ़ रहा हूं हौसला है
पहुंच जाऊंगा ज़ख़्मी एड़ियों से
मैं घर से जा रही अल्लाह हाफ़िज़
बचा लेना हमें तुम भेड़ियों से
----------------
स्नातकोत्तर हिन्दी विभाग
मिर्ज़ा ग़ालिब कॉलेज गया, बिहार, 823001
9934847941
------=
मौलिक, अप्रकाशित
[30/4, 4:00 am] +91 99348 47941: बचाएंगे
----------
सबको आफत से हम बचाएंगे
बेसबब हाथ न मिलाएंगे
ये कोरोना बड़ा ही है मूज़ी
इसके हम न करीब जायेंगे
हाँ अगर काम पड़ गया कुछ भी
हाथ धोयेंगे और धुलायेंगे
ये जो खांसी, बुखार, सर्दी है
इसकी हम जाँच भी कराएंगे
है बीमारी तो ठीक भी होगी
इस क़दर हम न टूट जायेंगे
हाँ पड़ोसी पे भी नज़र रखें
हम तो अपना फ़र्ज़ निभाएंगे
हाँ बहुत मास्क भी जरूरी है
इससे खुद को भी हम बचाएंगे
जैसी मुश्किल हो जाफरी साहब
हम तो बस रौशनी जलाएंगे
--------------
-डा जियाउर रहमान जाफरी
स्नातकोत्तर हिन्दी विभाग
मिर्ज़ा ग़ालिब कॉलेज गया, बिहार

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें