समाचार

बृजभाषी अलबम - लूडो खैलूँगी की शूटिंग सम्पन्न
------------------------------------------------------------

आगरा | जनपद आगरा के गाँव नगला बैहड़ में अंजली डिजिटल स्टूडियो एवं अंजली कैसेटस् के बैनर तले बृजभाषी अलबम - लूड़ो खैलूँगी की शूटिंग की गई | उक्त अलबम के निर्माता - निर्देशक बौबी राजपूत व महेश भारती हैं | कैमरामैन मुकेश कुमार ऋषि वर्मा हैं और लाइन प्रोड्यूसर गिरिराज जादौन हैं |

लूडो खैलूँगी में शानदार अभिनय किया है शिवांगी भारद्वाज व महेश भारती ने, सहकलाकार हैं मुकेश कुमार ऋषि वर्मा व आर. पी. | अपनी मधुर आवाज से लूडो खैलूंगी अलबमरूपी गुलदस्ता मंहकाया है भोलेन्द्र शास्री, लेखराज गुर्जर, अमर सिंह मस्ताना ने | विशेष सहयोग रहा सुरेश वर्मा (चाचीपुरा वाले), सूर्य प्रकाश ( एस. पी.), मुरारी लाल वर्मा, बंटी राजस्थानी, व छोटेलाल का, मीडिया पार्टनर की भूमिका निभाई है - देश की मशहूर व प्रगतिशील संस्था बृजलोक साहित्य, कला, संस्कृति अकादमी ने, कुलमिलाकर अंजली कैसेट म्यूजिक कम्पनी का कार्य काबिले तारीफ है |

प्रस्तुति :- मुकेश कुमार ऋषि वर्मा

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रचना

#खबर

समाचार