लघुकथा

मंत्रीजी की आत्मा
-----------------------

बड़े से बड़ा घोटाला, लूटमार, दंगा, अशांति जैसे तमाम राष्ट्र विरोधी कार्यो में रिकार्ड बना चुके मंत्रीजी देररात चलबसे | उनके जीते जी कोई कानून-अदालत उनका बाल भी बाँका नहीं कर पाया, जब भी उनपर कानूनी शिकंजा कसा जाता वे गंभीर हालत में बड़े-बड़े आलीशान अस्पतालों की लम्बी यात्रा पर चले जाते और इस तरह वे जनता की सेवा का मेवा पाते रहे |

मंत्रीजी को मरे हुए पूरे चार दिन हो गये | उनकी आत्मा का कोई सुराग नहीं मिल रहा था | यमदूत बड़े परेशान कभी मंत्रीजी के निवास पर तो कभी उनके कार्यालय में खूब खोज खबर लगाई पर उनकी आत्मा का कोई पता - ठिकाना नहीं मिल पाया | थकहार कर सभी यमदूत यमलोक वापिस लौट गये | वहाँ धर्मराज ने सभी यमदूतों को फटकार लगाई और क्रोध में तिलमिलाकर चित्रगुप्त पर टूट पड़े |

बेचारा चित्रगुप्त यमराज जी के पैर पकड़कर गिड़गिड़ाया - ‘महाराज हम सबसे कोई बड़ी भारी भूल हुई है | ऐसा पहलीबार हुआ है कि एक भारतीय नेता की आत्मा ने हमारे सारे सिस्टम को चूना लगा दिया | सुना तो था कि भारतीय नेता बड़े चालाक होते हैं, पर इतने चालाक होते हैं, आज देख भी लिया |’

सुनने में आया है कि मंत्रीजी की आत्मा स्विस बैंक की कतार में लगी है |

- मुकेश कुमार ऋषि वर्मा
ग्राम रिहावली, डाक तारौली गूजर,
फतेहाबाद, आगरा 283111

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रचना

#खबर

समाचार