काव्य रचना

मैं भी किसान हूं
बेटा किसान का
करता हूँ फ़िकर
बेफिक्रे जहान का
मिट्टी की गोद में पला हूं
सर्दी गर्मी बारिश में ढला हूं
फसलों की रखवारी करता हूँ
चिड़ियों सा पेड़ो पर चहका करता हूँ
मैं भी पंछी हूं पेड़ो का
अन्नदाता नस्लों का
मैं भी किसान हूं
बेटा किसान का
#सारस्वत 16102019

नोट:- यह रचना सम्मानित भाई जी टी एम मोहन सारस्वत जी (शामली) की है |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रचना

#खबर

समाचार