समाचार

आर्य समाज आगरा का वार्षिकोत्सव सम्पन्न
----------------------------------------------------

आगरा | आर्य समाज आगरा के समस्त सन्यासियों, वानप्रस्थीयों, आचार्यों, नैष्ठिक ब्रह्मचारियों व सम्मानित सहयोगियों-दानदाताओं के सौजन्य से वार्षिकोत्सव का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आर्य समाज भवन, कमला नगर में मनाया गया |

कार्यक्रम में आचार्य वेदप्रकाश जी श्रोत्रिय (दिल्ली) व सुश्री अंजलि आर्या (हरियाणा) मुख्यरुप से आमंत्रित विद्वान रहे | इस चार दिवसीय कार्यक्रम में यज्ञ, वेदकथा, विद्वानजनों के प्रवचन, भजन आदि के कार्यक्रम सम्पन्न हुए | सभी दिनों में शाम को ऋषि लंगर की भी व्यवस्था की गई |

कार्यक्रम में मौजूद रहे आचार्य विश्वेन्द्रार्य (पुरोहित), परमवीर आर्य, अनिकेत आर्य, राजवेन्द्र आर्य आदि |

प्रस्तुति :- मुकेश कुमार ऋषि वर्मा

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रचना

#खबर

समाचार