रचना..

दीपोत्सव
------------
जगमग रोशन हो हर घर
मिले नव आशा
खील-बतासा
दीपोत्सव का त्यौहार
पावनपर्व दीपावली |

फसलों से महका है परिवेश
कृषक भाग्य जगे
नई उमंग, नई तरंग
थोड़े से पटाखे
बस थोड़ी सी आतिशबाजी
दीपोत्सव का त्यौहार
पावनपर्व दीपावली |

प्यार-स्नेह से मिलो गले
बहे मंद-मंद शीतल समीर
करो नव सृजन देती यही संदेश
नूतन संकल्प लेकर मनाओ
दीपों का त्यौहार
पावन पर्व शुभ दीपावली |

- मुकेश कुमार ऋषि वर्मा
ग्राम रिहावली, डाक तारौली,
फतेहाबाद, आगरा, 283111

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रचना

#खबर

समाचार