समाचार

मि. मिस एण्ड मिसेज यूनीवर्स 2019 कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न
------------------------------------------------------------------------
- मुकेश कुमार ऋषि वर्मा

आगरा | होटल ओरियंट ताज में खुशी ईवेंट व खुशी चेरीटेबिल फाउंडेशन की ओर से मि. मिस एवं मिसेज यूनीवर्स - 2019 के कार्यक्रम का बडी भव्यता के साथ आयोजन किया गया | इस कार्यक्रम में पंजाबी गायक व अभिनेता जस्सी गिल व बबल राय ने अपने पंजाबी गानों से उपस्थित सैकड़ों लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया और सेलीब्रिटी के तौर पर प्रियंक शर्मा व अनमोल चौधरी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई | इसके साथ ही तमाम प्रतिभागी मॉडलों ने अपनी दिलकश अदाओं से दर्शकों का दिल जीत लिया और नन्हें - नन्हें बच्चों का करतब तो बहुत ही काबिले तारीफ रहा |

कार्यक्रम आयोजक रौनक सोलंकी ने बताया कि हमारा यह कार्यक्रम उम्मीद से भी अधिक सफल रहा | हमने देशभर की प्रतिभाओं को प्रेम की नगरी आगरा में एक खुला मंच प्रदान किया है |

वहीं प्रतियोगिता में मिसेज यूनीवर्स क्लासिक कैटेगरी का खिताब संगीता भुदलाकोटी के नाम रहा, मिसेज यूनीवर्स प्लेटिनम कैटेगरी का ख़िताब तपस्या के नाम रहा | मिस यूनीवर्स बनीं भावना, मिस जूनियर कैटेगरी विनर अवनि राजपूत रही, मिस किड्स विनर ग्रीषा आर्या और मिस्टर किड्स विनर बने सारांश |

इस अवसर पर मौजूद रहे, अमन यादव, हिमानी सरन, मुकेश कुमार ऋषि वर्मा, अवधेश कुमार निषाद, अंकुर, प्रतिभा, स्नेहा आदि |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रचना

#खबर

समाचार