समाचार

विश्व शांति मानव सेवा समिति   ने धूमधाम से  मनाई  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का 150वीं  जयंती

 विश्व शांति मानव सेवा समिति (रजि0) आगरा उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में विश्व शांति मुक्ति दूत  त्याग की मूर्ति सच्चाई के पथ प्रदर्शक राष्ट्रपिता  महात्मा  गांधी जी व भारत के पूर्व प्रधानमंत्री सादगी के प्रतीक लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के  उपलक्ष्य में vsmss ngo agra निशुल्क प्रशिक्षण संस्थान की शाखा  शाहदरा  स्थित प्रजापति चौपाल पर बाल सभा व सांस्कृतिक कार्यक्रम  के साथ स्वच्छता अभियान कार्यक्रम किया स्वच्छता अभियान किया गया ।
 कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपने -अपने कहानी ,कविता व चुटकुला से सबका मन मोह लिया ।
कार्यक्रम का संचालन जय किशन सिंह 'एकलव्य' द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम में वक्ता रहे राकेश वर्मा , राजू गोला ,मोहर सिंह, नितिन प्रजापति, बॉबी निषाद ने लाल बहादुर शास्त्री व महात्मा गांधी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनसे प्रेरणा लेने का प्रण  कर सच्चाई का रास्ता अपनाने की अपील की इसमें लकी कनौजिया, अखिलेश कुमार शर्मा, धीरज गोला, किशन कुशवाह आदि लोग मौजूद रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों द्वारा स्वच्छता कार्यक्रम में सफाई कर अपना- अपना सहयोग प्रदान किया  l

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रचना

#खबर

समाचार