समाचार

लोक गायकी में उभरती आवाज : मुरारी लाल वर्मा
------------------------------------------------------------

आगरा | जनपद आगरा के ग्राम चाचीपुरा निवासी लोक गायक मुरारी लाल वर्मा अपने लोक गीतों के लिए जाने जाते हैं | उनके कई सुपरहिट लोकगीत यूट्यूब की दुनिया में तहलका मचा चुके हैं | अभी हाल ही में उनकी एक लागुरिया अलबम का वीडियो शूट किया गया, गाँव शेरव की प्राकृतिक लोकेशनों पर | जिसमें कैमरा चलाया मुकेश कुमार ऋषि वर्मा ने, अलबम के निर्माता सुरेश वर्मा हैं और निर्देशक की भूमिका निभाई महेश भारती ने | लोक अभिनेत्री मोनिका के सफल अभिनय में स्थानीय व राजस्थानी लोक कलाकारों के साथ शूट कम्पलीट किया गया |

अलबम के सभी गीतों को जलसा स्टूडियो (यूट्यूव चैनल) व लोकल केबिल चैनलों पर देखा जा सकेगा | बॉबी वर्मा के संगीत निर्देशन में तैयार उक्त सभी प्रोग्राम क़ाबिले तारीफ़ हैं | आपको बतादें कि लोक संस्कृति से आज भी ग्रामीण जनमानस जुड़ा हुआ है | भले ही आधुनिक युग इंटरनेटी युग है, परन्तु लोक संस्कृति ने आधुनिक इंटरनेटी युग से कदमताल करना शुरू कर दिया है | पहले लोक कार्यक्रम ग्रामीण चौपालों में किसी विशेष अवसर पर आयोजित किये जाते थे | लेकिन आज गाँवों में चौपालें तो खत्म हो चुकी हैं पर हाँ लोक संस्कृति के कार्यक्रम नहीं, अब इन्हें हर कोई बडी सुगमता से घर बैठे कभी भी कहीं भी इंटरनेट के माध्यम से अपने स्मार्टफ़ोन, लैपटॉप आदि पर देख सकता है |

शूटिंग के दौरान मौजूद रहे, दिलीप चन्द, केदार नाथ, अजीत, जीतेन्द्र, जसवन्त, महीपाल, गौरव, बबलू आदि |

रिपोर्ट :- बृजलोक अकादमी

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रचना

#खबर

समाचार