समाचार

प्रेस विज्ञप्ति
---------------
युवा साहित्यकार अनजान को मिला "कलम साधक" सम्मान

पूर्णिया जिले के कृत्यानंद नगर प्रखंड अंतर्गत जगन्नाथपुर गांव निवासी युवा साहित्यकार व संपादक अतुल मल्लिक "अनजान" को आगरा उत्तर प्रदेश की साहित्यिक संस्था बृजलोक साहित्य कला संस्कृति अकादमी द्वारा साहित्य लेखन हेतु कलम साधक सम्मान से सम्मानित किया गया ।विश्वनाथ दास देहाती अभिनंदन ग्रंथ, अलविदा साल  (साझा काव्य-संग्रह ) ,देहाती दर्शन जैसी किताबों का सफलतापूर्वक संपादन कर चुके हैं अनजान एवं अभी सृजनोन्मुख नामक मासिक ई-पत्रिका का संपादन कर रहे हैं।अनजान की रचनाएं देश के प्रतिष्ठित विभिन्न पत्र- पत्रिकाओं-स्मारिकाओं व बेब पुत्रिकाओं में निरंतर प्रकाशित हो रही है ।इससे पहले भी युवा साहित्यकार अनजान को जन साहित्य सेवा सम्मान, सारस्वत सम्मान, साहित्य साधक सम्मान, सी वी रमण शांति सम्मान से सम्मानित हो चुके हैं, कोसी शिखर सम्मेलन व अखिल भारतीय साहित्य परिषद द्वारा भी अनजान को सम्मानित किया गया है ।अनजान साहित्यिक संगठन देहाती साहित्यिक परिषद का संचालन भी करते हैं।कलम साधक सम्मान से सम्मानित होने पर अनजान को विभिन्न माध्यमों से बधाई संदेश आ रहे हैं , बधाई देने वालों में प्रख्यात आंचलिक उपन्यासकार व कथाकार श्री विश्वनाथ दास देहाती, मुकेश कुमार ऋषि वर्मा, डाॅ पी पी सिन्हा,मनहरण, प्रो देवनारायण यादव, यमुना प्रसाद बसाक, संजय सिंह सारथी, स्मिता श्री, डाॅ प्रतिभा, शिवानी शुक्ला, प्रकाश प्राण, डाॅ सीके मिश्रा,मनु रमण, उमेश पंडित उत्पल, रामनगीना मौर्य, पूजा अग्निहोत्री आदि शामिल हैं।
   
भवदीय
अतुल मल्लिक "अनजान"
    संस्थापक संयोजक
देहाती साहित्यिक परिषद
सम्पर्क सूत्र 7488412309
दिनांक  - 06-01-2020

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रचना

#खबर

समाचार