मणिकर्णिका घाट
मणिकर्णिका घाट
----------------------
मणिकर्णिका घाट
वह स्थान है
जहाँ चिता की आग कभी नहीं बुझती |
इस घाट में
बड़े-बड़े वीर - बलवान
जलकर राख हो चुके हैं |
जीवन का सत्य
मन का वैराग्य
अगर किसी को जानना हो तो
मणिकर्णिका घाट की यात्रा जीते जी करे...
बड़े-बड़े रहीस
नेता, अभिनेता, धर्मगुरु, उद्योगपति, अफसर, खिलाड़ी
सबको पनाह दे चुका है
मणिकर्णिका घाट !
अगर आपके अन्दर
बल का, सुन्दरता का, धन का, पहुंच का, पॉवर का
झूठा अंहकार जोर मारता है तो,
एक बार मणिकर्णिका घाट का दर्शन करें |
सारी मक्कारी, बेईमानी, अय्याशी
सब हवा में छू मंत्तर हो जायेगी...
बस एक बार
मणिकर्णिका घाट की जलती चिताओं,
उठती लपटों को महसूस करें
अपनी अन्तरआत्मा में !
फिर जीवन शुद्ध - सरल लगेगा |
- मुकेश कुमार उर्फ ऋषि वर्मा
ग्राम रिहावली, डाक तारौली गूजर,
फतेहाबाद, आगरा, 283111
----------------------
मणिकर्णिका घाट
वह स्थान है
जहाँ चिता की आग कभी नहीं बुझती |
इस घाट में
बड़े-बड़े वीर - बलवान
जलकर राख हो चुके हैं |
जीवन का सत्य
मन का वैराग्य
अगर किसी को जानना हो तो
मणिकर्णिका घाट की यात्रा जीते जी करे...
बड़े-बड़े रहीस
नेता, अभिनेता, धर्मगुरु, उद्योगपति, अफसर, खिलाड़ी
सबको पनाह दे चुका है
मणिकर्णिका घाट !
अगर आपके अन्दर
बल का, सुन्दरता का, धन का, पहुंच का, पॉवर का
झूठा अंहकार जोर मारता है तो,
एक बार मणिकर्णिका घाट का दर्शन करें |
सारी मक्कारी, बेईमानी, अय्याशी
सब हवा में छू मंत्तर हो जायेगी...
बस एक बार
मणिकर्णिका घाट की जलती चिताओं,
उठती लपटों को महसूस करें
अपनी अन्तरआत्मा में !
फिर जीवन शुद्ध - सरल लगेगा |
- मुकेश कुमार उर्फ ऋषि वर्मा
ग्राम रिहावली, डाक तारौली गूजर,
फतेहाबाद, आगरा, 283111

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें